DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

अप्रैल में निगम में बनेगा भाजपा का महापौर, आप को जनता ने दिया है नकारः नेता प्रतिपक्ष

दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने संशोधित बजट अनुमान 2024-25 और बजट अनुमान 2025-26 पर निगम सदन में अपने सुझाव पेश कर रहे थे तभी आम आदमी पार्टी के पार्षदों ने हंगामा काटना शुरू कर दिया। तभी मेयर महेश खींची ने सदन को स्थगित कर दिया फिर आम आदमी पार्टी के सभी पार्षद और मेयर सदन छोड़ गए हालांकि नेता नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह का बजट भाषण जारी रहा साथ ही बजट भाषण पूरा होने पहले ही सदन की बैठक को स्थगित करने को इकबाल ने निंदनीय बताया बीजेपी ने निंदनीय बताया है। उन्होंने कहा कि यह लोकतांत्रिक प्रक्रिया के सही नहीं है। क्योंकि हमारे पास बहुमत का संख्य़ाबल था बावजूद इसके हमने नेता प्रतिपक्ष के तौर बजट पढ़ा।


राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आप की इसी नाकारात्मक राजनीति की वजह विधानसभा से दिल्ली की जनता ने विधानसभा से आप को बाहर किया और अब निगम में आप का महापौर होने के बाद भी आम आदमी पार्टी सदन को अवरोध कर रही है। साथ ही बजट पर सकारात्मक सुझावों को नहीं सुन रही है। इससे पता चलता है कि आप सरकार न तो निगम के कर्मचारियों का हित चाहती है और न ही दिल्ली नगर निगम का हित चाहती है। क्योंकि बजट किसी भी संस्थान के लिए अहम होता है। ऐसे में बजट भाषण पर सदन को स्थगित करना आप का लोकतांत्रिक व्यवस्था में विश्वास न होने का प्रमाण है। साथ ही यह भी दर्शाता है कि आप अपनी नाकामी छिपाना चाहती थी। क्योंकि पिछले तीन साल में आप सरकार ने निगम को ठप कर दिया है। नेता सदन जो कि जिम्मेदार व्यक्ति होता है वह भी सदन में हंगामा कर रहे थे। जबकि नेता सदन संख्याबल न होने की वजह से इस पद पर बने रहने का नैतिक अधिकार खो चुके हैं। उन्होंने कहा कि भाजपा के पास निगम में महापौर बनाने का पर्याप्त संख्या बल है ऐसे में अप्रैल में भाजपा का ही महापौर बनेगा। नेता प्रतिपक्ष राजा इकबाल सिंह ने बताया कि उन्होंने निगम के राजस्व को बढ़ाने, निगम के खर्चे कम करने और भ्रष्टाचार को खत्म करने के साथ ही निगम में सुशासन लाने के लिए कई सुझाव रखे।

हंगामे से पहले एक टेबल पर साथ किया था लंच

दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष व पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने संशोधित बजट अनुमान 2024-25 और बजट अनुमान 2025-26 पर निगम सदन में अपने सुझाव पेश करने से पहले लंच होस्ट किया।

कमिश्नर अश्विनी कुमार के अगल बगल नेता विपक्ष और मेयर बैठे दिखे तो बदली सियासी तस्वीर में आम आदमी पार्टी के डिप्टी मेयर और दूसरे सीनियर पार्षद एक साथ टेबल पर बैठ गप्पे लड़ाए, खाना खाया लेकिन बजट पेश करने के दौरान आप पार्टी के पार्षदों ने बखेड़ा खड़ा कर दिया।

Related posts

26 सिटिंक विधायकों के टिकट कटे, 4 के बदले, केजरीवाल और आतिशी यहां से लड़ रहे-AAP की पूरी लिस्ट यहां

delhicivicalerts

75 More Ayushman Arogya Mandirs to Be Dedicated Across Delhi by August

delhicivicalerts

101 malaria patients, 246 dengue patients and 17 chikungunya patients have been affected in Delhi: Mukesh Goyal

delhicivicalerts

Leave a Comment