DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया से लड़ने वाले अनिश्चित हड़ताल पर, क्या करेगा निगम?

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन– जन स्वास्थ्य विभाग के DBC/ CFW एमटीएस कर्मचारी अपनी मांगों को लेकर सिविक सेंटर के गेट नंबर 5 पर अनिश्चितकालीन हड़ताल शुरू कर दी है। 28 सितंबर को एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के 12 जोनों के पदाधिकारियों के साथ की मीटिंग की गई।  जिसमें यूनियन ने अपनी 30 साल से चली आ रही लंबित मांगों को रखा। आरोप है कि मांगों को मानने के लिए बार-बार समय मांगा जा रहा था। जो कि समय सीमा भी नहीं है। इसलिए मजबूरन यूनियन समय देने को तैयार नहीं हुई।

 यूनियन के अगुआ देवानंद शर्मा ने कहा कि “सभी 12 जोनों के DBC / CFW कर्मचारियों ने 29 सितंबर 2025 को अनिश्चितकालीन हड़ताल पर रहने के लिए अपनी बात को कायम रखने का फैसला लिया और मीटिंग को खत्म कर दिया। इसीलिए सभी साथी मजबूत तरीके से अपनी मांगों के लिए अपने बच्चों के लिए अपने भविष्य के लिए 29 सितंबर 2025 को सिविक सेंटर गेट नंबर 5 पर अपने बीवी - बच्चों और माता-पिता समेत अपनी अपनी मांगों को लेकर जरूर बैठेंगे। और जब तक हड़ताल नहीं उठाएंगे जब तक हमारी मांग का निवारण नहीं होगा।”

अनिश्चित कालीन हड़ताल को समर्थन देते हुए नेता विपक्ष विपक्ष अंकुश नारंग हड़ताली कर्मिचारियों के साथ बैठ गए और मांग की ये करीब ने 30 साल से काम कर रहे हैं। एक स्केल में तनख्वाह दीजिए। ये पहले डीबीसी पोस्ट में थे जो अब एमटीएस है जो रिजर्व पोस्ट है और इसका रजर्व हेड में बजट होता है। इन्हें मेडिकल लीव क्यों नहीं दे रहे? कोई हादसा होने पर कंपेसनेट ग्राउंड पर नौकरी मिल जाए इसका हक मांगना क्या गुनाह है? महापौर की वजह से कर्मचारी और जनता दोनों भुगत रहे हैं। ये कर्मचारी नहीं 5200 परिवार हैं। 48 विधायक भाजपा के हैं इन्होंने भी वोट दिया होगा। मेयर को सुबह यहां होना चाहिए।

निगम में पैसे की तंगी के बीच आंकड़ा है कि पहले इन डीबीसी लेकिन अब MTS बन चुके करीब 5200 कर्मचारियों पर 60 करोड़ सालाना और करीब 5 करोड़ महीने रूपए महीने के बजट कहां से आएगा? निशाना साधते हुए अंकुश नारंग ने कहा कि पीएम, रेखा गुप्ता खुद रैलियों पर अनाप-शनाप खर्च कर रहे हैं। इन्होंने तो कहा था 3 इंजन की सरकार आएगी तो विकसित दिल्ली बनेगी। ऐसे में तो आम आदमी पार्टी सरकार ही अच्छी थी कम से कम इन्हें सड़कों पर तो नहीं बैठना पड़ता। चेतावनी देते हुए अंकुश नारंग ने कहा कि अगर निगम कमिश्नर में हिम्मत है तो हड़ताली कर्मचारियों के खिलाफ़ एक्शन लेकर दिखाएं?

Related posts

EXIT POLL- दिल्ली की सत्ता में वापसी: क्या भाजपा तोड़ेगी 27 साल का सूखा?

delhicivicalerts

In a first, agenda’s of standing committee is out,Published

delhicivicalerts

कुर्बानी बैन करने मनोनीत पार्षद ने सीएम को लिख दी चिट्ठी, तत्काल कार्रवाई की मांग

delhicivicalerts

Leave a Comment