DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

आरएसएस कार्यालय पर ध्वजारोहण: गणतंत्र दिवस पर आलोक कुमार का देशवासियों को संदेश

राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) के झंडेवालान कार्यालय पर भी आज 26 जनवरी पर तिरंगा फहराया गया। आरएसएस के सहसरकार्यवाह आलोक कुमार ने 76वें गणतंत्र दिवस पर सभी देशवासियों को शुभकामनाएं प्रेषित कीं। उन्होंने केशव कुंज, झंडेवालान कार्यालय में ध्वजारोहण करते हुए कहा कि 15 अगस्त 1947 को हमारा देश स्वतंत्र हुआ, लेकिन देश तब भी अंग्रेजों द्वारा बनाए गए कायदे कानूनों के अधीन ही चल रहा था।

डॉ. भीमराव अंबेडकर के नेतृत्व में हमारे देश के विद्वान लोग संविधान निर्माण के कार्य में लग गए और इस महत्वपूर्ण कार्य को पूरा करने में करीब ढाई साल का समय लगा। 26 जनवरी 1950 को भारत का संविधान पूरी तरह से लागू हो गया। आज हम अपने संविधान का 76वां गणतंत्र दिवस मना रहे हैं। इस मौके पर आलोक कुमार ने कहा कि हमारा देश तेजी से उन्नति कर रहा है और वह प्रार्थना करते हैं कि यह उन्नति और भी तेजी से हो।

आलोक कुमार जी ने सभी देशवासियों से अनुरोध किया कि वे राष्ट्र निर्माण में अपने कर्तव्य का पूर्णतः पालन करें और हर संभव योगदान दें। उन्होंने सभी को यह विश्वास दिलाया कि संघ राष्ट्र के प्रति अपनी निष्ठा और समर्पण के साथ सदैव खड़ा रहेगा। इस गणतंत्र दिवस पर उनके संदेश ने देशवासियों में देशभक्ति की भावना को प्रबल किया और राष्ट्र के प्रति समर्पण का आह्वान किया। गणतंत्र दिवस के इस समारोह ने सभी उपस्थित लोगों में उत्साह और गौरव का माहौल बनाया।

Related posts

निगम शिक्षकों के बड़े संगठन को 50 वें साल मिलीं महिला महासचिव

delhicivicalerts

NDMC, MCD, DDA, PWD, जल बोर्ड और फ्लड विभाग से जुड़ी शिकायतों के लिए सिर्फ एक ही नंबर 311

delhicivicalerts

बेघरों की ट्रैकिंग करेगी रेखा सरकार; 250 अस्थायी शेल्टरों की आधुनिक सिस्टम से होगी निगरानी

delhicivicalerts

Leave a Comment