DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

लॉन्च हुई इन 400 EV बसों में फ्री में यात्रा करेंगी महिलाएं

400 DEVI EV को यूनियन मिनिस्टर धर्मेंद्र प्रधान और सीएम रेखा गुप्ता ने रवाना किया। 23 सीटर EV बसें महिलाओं के लिए फ्री होगी। धर्मेंद्र प्रधान ने आम आदमी पार्टी को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि जिनको दिल्ली की सत्ता मिली थी उन्होंने लूटा। सेंटर से लेकर लोकल बॉडी (MCD) तकट्रिपल इंजन की सरकार है। मोदी के विजन को ही दिल्ली में डिलीवर किया जाएगा। सरकारी स्कूलों को प्राइवेट स्कूलों से बेहतर बनाएंगे। प्रधान ने खुलासा किया कि कानपुर IIT यमुना को साफ करने का AI मॉडल बना रहा है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा की रेखा गुप्ता सरकार द्वारा केन्द्रीय मंत्री धर्मेन्द्र प्रधान की उपस्थिती में दिल्ली में डी.टी.सी. बेड़े में 400 बसे जोड़ कर जनता के सेवा में समर्पित करने का स्वागत किया है।

सचदेवा ने कहा है की आम आदमी पार्टी की अरविंद केजरीवाल सरकार ने दस साल तक डी.टी.सी. के बस बेड़े में एक भी बस नही जोड़ी नतीजा डी.टी.सी. की सभी बसे अपना कानूनी फिटनेस जीवन पूरा ही नही उससे भी दो साल अधिक हो चुकी हैं और ईमानदारी से कहें तो इनमे लोगों को यात्रा करवाना एक मजबूरी है।

केजरीवाल सरकार की लापरवाही के चलते दिल्ली में बसों की कमी है पर हम इस कमी को दूर करने के लिए तेज़ी से काम कर रहे हैं।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की श्रीमती रेखा गुप्ता सरकार एक लक्ष्य लेकर काम कर रही है और हम 2026 के अंत तक दिल्ली वालों को आवश्यकतानुसार 11000 बसों का सार्वजनिक परिवहन बेड़ा देने को प्रयासरत हैं।

Related posts

MCD Commissioner’s unique oath एमसीडी कमिश्नर की अनोखी कसम

delhicivicalerts

स्वास्थ्य ही नहीं चरित्र भी बना देता है योग- वीरेंद्र सचदेवा

delhicivicalerts

Delhi to Get Four New Waste Processing Plants—No More Dumping at Landfills After Six Months

delhicivicalerts

Leave a Comment