DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

पंजाब के बाद दिल्ली AAP शासित एमसीडी में बड़ा निर्णय, 12,000 कर्मचारी होंगे स्थायी

आम आदमी पार्टी ने अपने गठन के बाद से कच्चे कर्मचारियों को पक्का करने का वादा किया है और इसी क्रम में अब एक और बड़ा फैसला लेने जा रही है। पंजाब में पहले से ही कॉन्ट्रैक्ट पर काम कर रहे शिक्षकों को पक्का किया जा चुका है, और दिल्ली की एमसीडी में भी अभी तक 40,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया जा चुका है।

अब 25 तारीख को होने वाले एमसीडी हाउस की बैठक में 12,000 और कर्मचारियों को पक्का किया जाएगा। यह निर्णय एमसीडी के इतिहास में एक लैंडमार्क बन जाएगा। इस निर्णय में सभी विभागों के कर्मचारी शामिल होंगे, जिनमें सफाई कर्मचारी, माली और शिक्षक शामिल हैं।

महेश खींची, दिल्ली के मेयर, ने इस फैसले की घोषणा की और कहा कि आम आदमी पार्टी की सरकार अपने वादों को पूरा करने में पूरी तरह सक्षम है। पिछले दो वर्षों में उन्होंने करीब 4,500 कच्चे कर्मचारियों को पक्का किया है और अब 25 तारीख को आने वाले हाउस में 12,000 और कर्मचारियों को नियमित किया जाएगा। यह फैसला अरविंद केजरीवाल के नेतृत्व में लिया गया है, जिनकी यह मान्यता है कि कच्चे कर्मचारियों को पक्का करना चाहिए।

ऐतिहासिक रूप से, किसी भी सरकार ने अब तक एक साथ 12,000 कच्चे कर्मचारियों को पक्का नहीं किया है, और यह आम आदमी पार्टी के लिए एक महत्वपूर्ण उपलब्धि है। पार्टी के इस निर्णय से एमसीडी के कर्मचारियों में खुशी की लहर है, क्योंकि अब उन्हें नौकरी की सुरक्षा प्राप्त होगी। आम आदमी पार्टी ने चुनाव के दौरान किए गए वादों को पूरा करने की दिशा में एक और कदम बढ़ाया है। X पर केजरीवाल ने लिखा MCD के सभी 12,000 अस्थायी कर्मचारियों को बहुत-बहुत शुभकामनाएँ। आम आदमी पार्टी ने अपना वादा निभाते हुए निगम के इन अस्थायी कर्मचारियों को स्थायी करने का ऐतिहासिक फैसला कर लिया है। 25 फ़रवरी को MCD सदन की बैठक में ये प्रस्ताव पारित होगा।

Related posts

562 Borders to One Nation: Remembering the Iron Man’s Vision

delhicivicalerts

एमसीडी में सत्ता संतुलन बिगड़ा: सत्ताधारी AAP के पार्षद हुए कम, बीजेपी और कांग्रेस के पार्षद की संख्या हुई ज्यादा

delhicivicalerts

Delhi School Education (Fee Determination and Transparency Regulation) Act, 2025 Approved: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Leave a Comment