DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

बीजेपी की उम्मीदवारी में बढ़ती दिलचस्पी: रमेश बिधूड़ी और सतीश उपाध्याय की नई रणनीतियाँ

भारतीय जनता पार्टी (बीजेपी) के टिकट निर्धारण की दौड़ में इस बार कई बड़े नाम सक्रिय हैं। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी के बाद, बीजेपी की लिस्ट में भी टिकट के लिए कई उम्मीदवार अपनी दावेदारी पेश कर रहे हैं। प्रमुखता से सामने आ रहे नामों में हर्षवर्धन, मीनाक्षी लेखी, सांसद प्रवेश वर्मा, सतीश उपाध्याय, और पूर्व महापौर व वरिष्ठ पार्षद शामिल हैं, जो टिकट की रेस में सबसे आगे हैं।

प्रवेश वर्मा, जो पश्चिमी दिल्ली के पूर्व सांसद रह चुके हैं, ने दावा किया है कि पार्टी के शीर्ष नेतृत्व ने उन्हें नई दिल्ली सीट से चुनाव लड़ने के लिए कहा है, जहां से अरविंद केजरीवाल भी मैदान में उतरेंगे। उनकी हार भी एक प्रकार की जीत मानी जा रही है, और जीत उन्हें इतिहास बना सकती है। आदेश गुप्ता भी इस सीट से टिकट के लिए दौड़ में हैं।

वहीं, रमेश बिधूड़ी कालकाजी से चुनाव लड़ने की तैयारी कर रहे हैं, जहां उनके सामने आम आदमी पार्टी की आतिशी और कांग्रेस की अलका लांबा होंगी। भाजपा के कई वरिष्ठ नेता और कॉरपोरेट भी चुनाव मैदान में सक्रिय हो चुके हैं। सतीश उपाध्याय मालवीय नगर से दावेदारी कर रहे हैं, तो पूर्व महापौर रविंद्र गुप्ता सदर बाजार से टिकट मांग रहे हैं।

दिल्ली बीजेपी के महासचिव विष्णु गुप्ता और राजकुमार भाटिया भी टिकट की होड़ में हैं। अनुसूचित जाति मोर्चा के अध्यक्ष मोहनलाल मादीपुर और मनोज चंदेल सुल्तानपुर माजरा से टिकट पाने की कोशिश में हैं।

2013 में आम आदमी पार्टी की सरकार सिर्फ 49 दिन तक चली थी लेकिन 2015 से अब तक लगातार 10 साल एंटी इनकंबेंसी की चुनौती आसान नहीं तो दूसरी तरफ पहली बार दिल्ली के मुख्यमंत्री रहे अरविंद केजरीवाल बहुत ज्यादा भ्रष्टाचार की आरोपी से घिरे हुए हैं और बीजेपी इसे बनाने की कोशिश कर रही है। 2013 में के बाद 30 फ़ीसदी वोट शेयर के साथ 28 सीटें जीतकर दूसरी सबसे बड़ी पार्टी उभरी 25 फ़ीसदी वोट शेयर के साथ 8 सीटें जीतकर कांग्रेस तीसरे नंबर पर रही 2015 के दिल्ली चुनाव में आम आदमी पार्टी 54.6 फ़ीसदी वोट शेयर के साथ 67 सीटें जीतकर प्रचंड सत्ता में आई तो कांग्रेस को 9.7 फ़ीसदी वोट मिले और पार्टी शून्य पर सिमट गई।

Related posts

प्रदूषण का स्तर 480 के पार एक्सपर्ट ने बेवजह बाहर जाने से रोका

delhicivicalerts

MAYOR DR. SHELLY OBEROI IN AGGRESSIVE ACTIONS TO ELIMINATE THE GARBAGE VULNERABLE POINTS

delhicivicalerts

Delhi’s Identity Gets a Makeover: CM Launches Hunt for Official Logo

delhicivicalerts

Leave a Comment