DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsNew Delhi Municipal Council (NDMC)

लोधी गार्डन गेट न 5 के पास खुले इस नए रनिंग ट्रैक की पहली तस्वीर आ गई

अगर आप फिटनेस फ्रीक, नेचर लवर, जॉगिंग और दौड़ने के शौकीन हैं तो फेमस लोधी गार्डन में एक नया रनिंग ट्रैक बनकर तैयार हो रहा है। इससे स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा। ये रनिंग ट्रैक 200 मीटर का है।

दिल्ली नगरपालिका परिषद (एनडीएमसी) नई दिल्ली के लोदी गार्डन में 200 मीटर रनिंग ट्रैक से स्वास्थ्य और फिटनेस को बढ़ावा मिलेगा ही। परिषद वाइस चेयरमैन कुलजीत सिंह चहल
के मुताबिक ट्रैक का निर्माण शुरू हो चुका है जिसे 10 जुलाई 2025 तक पूरा होने की संभावना है। उन्होंने कहा, “यह ट्रैक विशेष रूप से दौड़ने और जॉगिंग के उद्देश्य से तैयार किया जा रहा है, ताकि उपयोगकर्ताओं को एक सुरक्षित और आरामदायक अनुभव मिल सके। यह न केवल स्थानीय निवासियों के लिए उपयोगी होगा, बल्कि लोदी गार्डन आने वाले फिटनेस प्रेमियों, एथलीटों और खेल प्रेमियों को भी आकर्षित करेगा।”

लोधी गार्डन में प्रस्तावित साइकिलिंग ट्रैक सिरी फोर्ट स्पोर्ट्स कॉम्प्लेक्स में बने जॉगिंग ट्रैक से प्रेरित होकर विकसित किया जा रहा है जो कि लोधी गार्डन के गेट नंबर 5 के पास स्थित होगा।

ट्रैक पर बजरी सतह का उपयोग किया जाएगा और इसके साथ एक स्प्रिंकलर प्रणाली भी स्थापित की जाएगी, जिससे धूल को नियंत्रित किया जा सके और सतह की स्थिति को बेहतर रखा जा सके। उन्होंने कहा, “बजरी सतह से दौड़ने का अनुभव नरम और सुरक्षित होता है और यह सिंथेटिक ट्रैक की तुलना में कम रखरखाव की मांग करता है।”

चहल ने कहा, “यह एक पायलट प्रोजेक्ट है। यदि सफल रहा, तो एनडीएमसी नई दिल्ली के अन्य प्रमुख पार्कों में भी इसी तरह के ट्रैक विकसित करने की योजना बना रही है। हमने पहले ही नेहरू पार्क में एक सिंथेटिक ट्रैक विकसित किया है, लेकिन उसका रखरखाव अधिक है। यह नई पहल कम लागत और कम रखरखाव वाले विकल्प को बढ़ावा देने के लिए है।”

भारत सरकार ने फिट इंडिया मूवमेंट और खेलो इंडिया जैसी पहल शुरू कीं हैं ताकि देश में खेल और स्वास्थ्य के प्रति जागरूकता बढ़ाई जा सके।

रनिंग ट्रैक के अलावा, एनडीएमसी ने नई दिल्ली शहर में स्वास्थ्य और फिटनेस के ढांचे को मजबूत करने के लिए पार्कों में साइक्लिंग ट्रैक, ओपन जिम और नेहरू पार्क में जॉगिंग ट्रैक का निर्माण शामिल है। ये सभी पहलें प्रधानमंत्री के उस दृष्टिकोण के अनुरूप हैं, जिसमें नागरिकों को स्वस्थ जीवनशैली अपनाने और फिटनेस को अपने दैनिक जीवन का हिस्सा बनाने के लिए प्रोत्साहित किया गया है।

Related posts

Speaker Vijendra Gupta hails on the Success of Operation Sindoor and Operation Mahadev

delhicivicalerts

Councillor Ariba Khan’s Solo Dharna on alleged Corruption and MCD Failures

delhicivicalerts

दिल्ली के इस सेंटर में अब हर साल 1 लाख से ज़्यादा वाहनों की होगी ऑटोमेटेड फिटनेस जांच

delhicivicalerts

Leave a Comment