DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Crime

होली से एक दिन पहले दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने किया था नॉर्थ-वेस्ट जिले का दौरा, सुरक्षा तैयारियों की ली थी जानकारी

होली के मद्देनज़र दिल्ली पुलिस कमिश्नर ने त्योहार से एक दिन पहले नॉर्थ-वेस्ट जिले का दौरा कर सुरक्षा और कानून-व्यवस्था की तैयारियों की समीक्षा की थी।

इस दौरान अधिकारियों ने उन्हें इलाके में की गई पुलिस तैनाती, पेट्रोलिंग और अन्य सुरक्षा प्रबंधों की विस्तृत जानकारी दी थी, ताकि होली का त्योहार शांतिपूर्ण और सुरक्षित तरीके से मनाया जा सके। मौके पर ज्वाइंट सीपी विजय सिंह ने मातहतों का उत्साह बढ़ाया।

दौरे के दौरान पुलिस कमिश्नर ने ड्यूटी पर तैनात पुलिसकर्मियों से मुलाकात कर उनका उत्साह बढ़ाया था और उन्हें मिठाइयाँ भी वितरित की थीं। उन्होंने पुलिसकर्मियों को त्योहार के दौरान सतर्क रहकर अपनी जिम्मेदारी निभाने के लिए प्रेरित किया था।

दिल्ली पुलिस के इन सुरक्षा इंतज़ामों के बीच राजधानी में होली का त्योहार शांतिपूर्ण माहौल में संपन्न हुआ।

.…खबर यही तक

Related posts

Delhi Development Authority’s 2025 Housing Initiative: New Flats in Prime Areas and Land Use Changes for Residential Growth

delhicivicalerts

Lawyers connected at every block to strengthen Indian National Congress ideology and legal outreach: Devender Yadav

delhicivicalerts

Delhi’s Identity Gets a Makeover: CM Launches Hunt for Official Logo

delhicivicalerts

Leave a Comment