भारत–म्यांमार सीमा पर नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए Narcotics Control Bureau (NCB) ने SIB मिजोरम और राज्य के Excise & Narcotics Department के साथ मिलकर संयुक्त ऑपरेशन चलाया।
अधिकारियों ने सीमा क्षेत्र में अलग-अलग स्थानों पर की गई तीन समन्वित कार्रवाइयों में 36.434 किलोग्राम मेथामफेटामाइन और 905 ग्राम हेरोइन जब्त की। बरामद नशीले पदार्थों की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत करीब 31 करोड़ रुपये बताई जा रही है।
इस कार्रवाई के दौरान चार आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, जिनमें एक म्यांमार का नागरिक भी शामिल है। जांच एजेंसियां अब इस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों और तस्करी के पूरे गिरोह का पता लगाने में जुटी हैं।
अधिकारियों के अनुसार, भारत-म्यांमार सीमा क्षेत्र लंबे समय से ड्रग तस्करों के लिए संवेदनशील मार्ग रहा है, जिस पर निगरानी और सख्ती लगातार बढ़ाई जा रही है।

