DelhiCivicAlerts
Delhi politics

1912 में बनी दिल्ली विधानसभा को ऐतिहासिक धरोहर दर्ज करने को स्पीकर ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री को लिखी चिट्ठी, क्या है मुख्य मांगें?

दिल्ली विधानसभा अध्यक्ष विजेंद्र गुप्ता ने केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को पत्र लिखकर ऐतिहासिक दिल्ली विधानसभा परिसर को एक जीवंत धरोहर और सांस्कृतिक केंद्र में बदलने के लिए कहा है।

केंद्रीय पर्यटन मंत्री गजेन्द्र सिंह शेखावत को लिखे पत्र में गुप्ता ने प्रस्ताव रखा है कि 1912 में निर्मित, भारत की विधायी और राजनीतिक विरासत से समृद्ध इस परिसर को राजधानी की लोकतांत्रिक धरोहर का उत्सव मनाने वाले एक धरोहर स्थल में बदला जाए।

यही वजह है कि ऐतिहासिक और सांस्कृतिक महत्व को देखते हुए, स्पीकर विजेंद्र गुप्ता ने मंत्रालय से अनुरोध किया है कि प्रस्तावित रूपांतरण के लिए एक समग्र परियोजना रिपोर्ट तैयार करने, भवन की वास्तुकला की मौलिकता को संरक्षित रखते हुए, इसे आम जनता के लिए अधिक सुलभ और प्रासंगिक बनाना है।

अध्यक्ष के प्रस्ताव में ये बातें शामिल हैं:

  • भवन की मूल वास्तुकला का संरक्षण और पुनर्स्थापन।
  • दिल्ली की विधायी और भारत की लोकतांत्रिक यात्रा को दर्शाने वाला एक विधायी संग्रहालय एवं इंटरैक्टिव प्रदर्शनी की स्थापना
  • पर्यटकों के लिए सुविधाएं, गाइडेड टूर, जानकारीपूर्ण साइनबोर्ड, ऑडियो-विजुअल सहायता आदि के माध्यम से पर्यटन अवसंरचना का विकास
  • स्थानीय कारीगरों, कलाकारों और सांस्कृतिक समूहों की भागीदारी से सांस्कृतिक कार्यक्रमों का आयोजन गुप्ता ने पत्र में कहा “यह पहल दिल्ली की लोकतांत्रिक विरासत को संरक्षित और सम्मानित करने की दिशा में एक कदम है। विधानसभा परिसर का धरोहर केंद्र के रूप में रूपांतरण न केवल अतीत को सम्मान देगा, बल्कि आने वाली पीढ़ियों के लिए प्रेरणा और शिक्षा का स्रोत भी बनेगा।”

Related posts

CM Appeals to states for collective solutions on stubble burning, Yamuna cleaning, and water-sharing

delhicivicalerts

BJP trade gun on AAP, Did nothing to rehabilitate Madrasi Camp

delhicivicalerts

केशवपुरम जोन में ही 94 पार्कों के ट्यूवबैल खराब, बाकी जोन का क्या होगा?

delhicivicalerts

Leave a Comment