DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Police (DP)

दिल्ली में दबोचा गया बिश्नोई गैंग का शूटर

दिल्ली क्राइम ब्रांच और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई में लॉरेंस बिश्नोई गैंग का वांटेड शूटर प्रदीप शर्मा उर्फ़ गोलू (23), निवासी आगरा, को दिल्ली के उत्तम नगर से गिरफ्तार किया गया है। आरोपी राजस्थान के गंगानगर जिले के दो गंभीर मामलों में वांटेड था और लंबे समय से फरार चल रहा था। यह गिरफ्तारी लॉरेंस बिश्नोई गैंग की आपराधिक गतिविधियों पर करारा प्रहार मानी जा रही है। दिल्ली और राजस्थान पुलिस की संयुक्त कार्रवाई ने यह साबित किया है कि संगठित अपराध के खिलाफ एजेंसियां पूरी तरह से समन्वय और सख्ती से काम करें तो बहुत कुछ मुमकिन है।

आरोप और अपराध

  • आरोपी पर व्यवसायी से 4 करोड़ रुपये की रंगदारी मांगने का आरोप है।
  • रंगदारी न देने पर मई 2025 में गैंग के साथ मिलकर कारोबारी के घर पर फायरिंग की घटना को अंजाम दिया।
  • प्रदीप शर्मा पर लॉरेंस बिश्नोई गैंग को हथियार और गोला-बारूद सप्लाई करने का भी आरोप है।
  • गिरफ्तारी के दौरान पुलिस ने भारी मात्रा में हथियार बरामद किए हैं।
  • कैसे पकड़ा गया ये शूटर
  • एंटी गैंगस्टर स्क्वॉड की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर उत्तम नगर में दबिश दी।
  • आरोपी को बिना किसी प्रतिरोध के गिरफ्तार कर लिया गया।
  • राजस्थान पुलिस ने आगे की जांच के लिए आरोपी को हिरासत में ले लिया है।
  • आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट और BNS की कई धाराओं में केस दर्ज हैं।

पुलिस का बयान

पुलिस अधिकारियों ने बताया कि प्रदीप शर्मा गैंग का सक्रिय सदस्य था और हथियार सप्लाई करने के साथ-साथ रंगदारी वसूलने में भी शामिल था। उसकी गिरफ्तारी से गैंग की गतिविधियों पर बड़ा असर पड़ेगा।

—The End

Related posts

Prem Nagar Building Mishap: Boy Injured, MCD Officials Inspect Site

Ruby Singh

आर्टिफिशियल रेन (कृत्रिम वर्षा), बॉर्डर एंट्री पॉइंट्स के कैमरे प्रदूषण पर रखेंगे पैनी नज़र

Ruby Singh

गाजियाबाद में संघ शिक्षार्थियों का अनुशासित पथ संचलन, राष्ट्रभक्ति और एकात्मता का अद्भुत प्रदर्शन — 21 जून को नेहरू स्टेडियम में होगा भव्य प्रकट समारोह

Ruby Singh

Leave a Comment