DelhiCivicAlerts
Delhi politics

वेलकम इमारत हादसे के बाद हुई ज़ोन मीटिंग में ‘अवैध’ पर सख्त हुए पार्षद

शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के अंतर्गत आने वाले वेलकम में इमारत गिरने की घटना के बाद वार्ड कमिटी की मीटिंग में ‘अवैध’ के लिए सख्त सुर सनाई दिए। अब वो चाहे अवैध निर्माण, पार्किंग हो या अवैध कब्जा।

मीटिंग में शामिल इलाके के पार्षदों ने सावन में मीट और मछली की दुकानों पर प्रतिबंध की मांग उठाई। खास बात है कि इलाके में रिहायशी इमारतों में कमर्शल एक्टिविटी हो रही। जिम और होटल रिहायशी इलाके में चल रहे हैं। एमसीडी के अतिक्रमण हटाने के बाद दोबारा अतिक्रमण न हो, इसकी जिम्मेदारी संबंधित SHO की होनी चाहिए, जोकि नियमानुसार है ।

पुनीत शर्मा ने कहा कि, “अतिक्रमण को लेकर हमारी सरकार की नीति पूरी तरह स्पष्ट है। आम नागरिकों को किसी भी प्रकार की परेशानी न हो, इसके लिए क्षेत्र में व्यापक स्तर पर अतिक्रमण हटाओ अभियान चलाया जा रहा है । सड़क पर अतिक्रमण न होने दें। अपनी गाड़ियों और अन्य सामानों को सड़क पर न रखें।

शाहदरा नॉर्थ के हाउस टैक्स पेयर्स के लिए बड़ी राहत

शाहदरा उत्तरी जोन कार्यालय में बुजुर्गों और शारीरिक रूप से स्पेशल लोगों को हाउस टैक्स भरने में दिक्कत हो रही थी क्योंकि टैक्स ऑफिस बेसमेंट से चल रहा था। मीटिंग में अध्यक्ष पुनीत शर्मा ने हाउस टैक्स ऑफिस को ग्राउंड फ्लोर पर शिफ्ट (स्थानांतरित) करने का आदेश दिया।

Related posts

Drainage, Encroachments, Waterlogging: Delhi Government Cracks the Whip in Rohini

Ruby Singh

BJP is hijacking others’ work & turning it into a photoshoot ; Mayor cites petty politics

Ruby Singh

दिल्ली के इस सेंटर में अब हर साल 1 लाख से ज़्यादा वाहनों की होगी ऑटोमेटेड फिटनेस जांच

Ruby Singh

Leave a Comment