DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCD बजट पर नेताओं की टकराहट, दूसरे दिन भी गरमागरमी

दिल्ली नगर निगम के वित्तीय वर्ष 2025-2026 के संशोधित बजट अनुमान एवं वर्ष 2026-2027 के बजट अनुमानों को लेकर दिल्ली नगर निगम के सदन की विशेष बैठक में आज दूसरे दिन भी चर्चा हुई। सदन की बैठक में वार्ड नंबर 150 ग्रीनपार्क की दिवंगत पार्षद सरिता फोगाट के लिए शोक प्रस्ताव रखकर श्रद्धांजलि अर्पित की गई।

दिल्ली नगर निगम के सदन की विशेष बैठक में निगम के बजट पर हुई चर्चा में आज 40 पार्षदों ने भाग लिया एवं अपने सार्थक सुझाव दिए। पार्षदों ने बजट की प्रशंसा करते हुए कहा कि यह बजट दिल्ली के भविष्य का रोडमैप है तथा पार्षदों के स्थानीय क्षेत्र के विकास हेतु मिलने वाली राशि को आगामी वित्तीय वर्ष में बढ़ाकर 2 करोड़ रुपए करने के प्रस्ताव पर धन्यवाद दिया।

पार्षदों ने दिल्ली नगर निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए साइन बोर्ड पॉलिसी में सुधार, निगम की संपत्तियों का व्यावसायिक इस्तेमाल,मॉल में भी विज्ञापन से आय,टोल टैक्स व्यवस्था में सुधार हेतु कमेटी का गठन,अवैध मांस की दुकानों पर कार्रवाई करके राजस्व को बढ़ाने के सुझाव दिए गए।

निगम पार्षदों द्वारा वार्डों में यूरिनल की व्यवस्था हेतु प्रावधान,पार्कों में एसटीपी का निर्माण,पार्किंग माफिया पर नकेल,प्रत्येक वार्ड में एक हर्बल गार्डन एवं वातानुकूलित समुदाय भवन,आवारा कुत्तों की समस्या के निराकरण हेतु प्रावधान,प्रदूषण की रोकथाम, शिक्षा के लिए विशेष बजट का प्रावधान ताकि स्कूलों में बच्चों को शुद्ध पेयजल मिल सके, सफाई कर्मचारियों की भर्ती और उनका सही अनुपात में वर्गीकरण करना, स्कूलों और समुदाय भवनो में एटीम लगाए जाए जिससे दिल्ली नगर निगम के राजस्व में वृद्धि हो जैसे मुद्दों को बजट में शामिल करने की अनुशंसा की गई।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने निगम को वित्तीय सहायता प्रदान करने के लिए दिल्ली की माननीय मुख्यमंत्री श्रीमती रेखा गुप्ता का धन्यवाद किया।


महापौर ने कहा कि बजट पर चर्चा के माध्यम से पार्षद निगम का राजस्व बढ़ाने के लिए अपने सुझाव रख सकते हैं। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि बजट चर्चा के दौरान पार्षद अपने वार्ड एवं क्षेत्र की समस्या न उठाए बल्कि निगम के राजस्व संवर्धन एवं निगम को आर्थिक रूप से सशक्त बनाने के रोडमैप में अपना योगदान दें।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि हमारा प्रयास है कि हम दिल्ली नगर निगम को आर्थिक रूप से आत्मनिर्भर बनाए ताकि हम दिल्ली को साफ एवं सुंदर बना सकें। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी दिल्ली के निवासियों को उत्कृष्ट सेवाएं देने के लिए प्रतिबद्ध है। महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम का राजस्व बढ़ाने संबंधी प्रस्तावों को बजट में सम्मिलित किया जाएगा। सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज छह घंटे तक चली निगम बजट की बैठक में भाग लेने के लिए सभी पार्षदों का धन्यवाद भी किया।

–ख़बर यहीं तक

Related posts

10वीं कैबिनेट मीटिंग में रेखा सरकार का बड़ा फैसला, इंटीग्रेटेड डिस्ट्रिक्ट प्रोजेक्ट फंड से बदलेगी दिल्ली

delhicivicalerts

13 और 14 मई को होने वाला दिल्ली विधानसभा सत्र हुआ रद्द

delhicivicalerts

116 Buses to Operate from Azadpur Terminal Across 21 Routes

delhicivicalerts

Leave a Comment