DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

कपिल मिश्रा का हमला: ‘केजरीवाल अभी हाई कोर्ट से छूटे नहीं

दिल्ली सचिवालय में प्रेस कांफ्रेंस में कैबिनेट मंत्री कपिल मिश्रा खू़ब बरसे और ने पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल पर तीखे आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि शराब घोटाले पर सुप्रीम कोर्ट और हाई कोर्ट की गंभीर टिप्पणियों के बावजूद केजरीवाल ने खुद को दोषी नहीं माना और जनता को गुमराह करने की कोशिश की।


28 फरवरी 2026 को हुई प्रेस कॉन्फ्रेंस में कपिल मिश्रा ने कहा कि “केजरीवाल जी, अभी मामला हाई कोर्ट में गया है, अभी आप छूटे नहीं हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि दिल्ली की जनता को 11 साल तक भ्रष्टाचार और गलत नीतियों से नुकसान पहुंचाने वाले आज रोने की एक्टिंग कर रहे हैं।

कपिल मिश्रा ने शराब नीति को लेकर कई सवाल उठाए। उन्होंने कहा कि जैसे ही जांच शुरू हुई, नीति वापस ले ली गई और सैकड़ों मोबाइल फोन तोड़े गए। उन्होंने आरोप लगाया कि थोक व्यापारियों का कमीशन 5% से बढ़ाकर 12% कर दिया गया, जिससे सीएजी की रिपोर्ट के अनुसार दिल्ली सरकार को भारी राजस्व नुकसान हुआ।

मिश्रा ने कहा कि दिल्ली की जनता ने पहले ही चुनावों में अपना फैसला सुना दिया है और भ्रष्टाचार को बर्दाश्त नहीं किया। उन्होंने दावा किया कि दिल्ली के बाद अब पंजाब की जनता भी इसी तरह का जनादेश देने जा रही है।

उन्होंने यह भी कहा कि दिल्ली की सड़कों, पानी, सीवर, यमुना, हवा, स्कूलों और अस्पतालों की स्थिति बीते 11 सालों में खराब हुई है, जो भ्रष्टाचार और कुप्रशासन का प्रतीक है। मिश्रा ने जनता की आवाज को ईश्वर की आवाज बताते हुए कहा कि जनता ने न्याय कर दिया है और भ्रष्टाचार के खिलाफ सख्त रुख अपनाया है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

Delhi Mayor Pays Tribute to Freedom Fighter Lala Ram Charan Aggarwal, Remembered for Civic Vision and National Service

delhicivicalerts

MCD के हर वार्ड में सफाईकर्मी कितने? होगी जांच, पर्यावरण कमेटी की पहली बैठक में हुआ फैसला

delhicivicalerts

11,776 challans issued in 24 hours against polluting and non-compliant vehicles

delhicivicalerts

Leave a Comment