DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politics

सुबह से कोहरे का कहर, विजिबिलिटी घटी—राष्ट्रीय राजमार्गों पर रफ्तार थमी

शनिवार की सुबह कोहरे और प्रदूषण की दोहरा अटैक कम नहीं था कि दिल्ली के लोगों पर तिहरा हमला हुआ लो विजिबिलिटी का। कई इलाकों में बहुत कम विजिबिलिटी देखने को मिली वहीं दिन भर खराब मौसम होने का ऑरेंज अलर्ट मौसम विभाग ने जारी कर दिया। मौसम विभाग ने ऑरेंज अलर्ट भी जारी कर दिया।

प्रदूषण पर इलाकों का हाल

दिल्ली के कई इलाकों जैसे आईटीओ और अक्षरधाम पर घना कोहरा मिला। कई इलाकों में विजिबिलिटी घटकर ज़ीरो तक पहुंच गई। पालम 350 मीटर, सफदरजंग में 200 मीटर विजिबिलिटी दर्ज की गई। घने कोहरे और कम विजिबिलिटी के कारण अगले दो दिनों के लिए येलो अलर्ट भी है। दिल्ली में रिज का न्यूनतम तापमान सबसे कम 5 ° दर्ज किया गया

खतरनाक हवा से नहीं मिली कोई राहत कई इलाकों में AQI 450 के पार दिखा। जहांगीरपुरी में AQI 484 , आनंद विहार में 480 , रोहिणी में 458 ,  द्वारका में 448 , ITO में 404, बुराड़ी में 401 दर्ज किया गया।

NCR में ठंड और कोहरे का कहर

गाजियाबाद/एनसीआर:
उत्तर भारत में सर्दी का असर लगातार तेज़ होता जा रहा है। शनिवार सुबह गाजियाबाद समेत एनसीआर के कई इलाकों में कड़ाके की ठंड महसूस की गई। न्यूनतम तापमान में गिरावट और ठंडी हवाओं ने शीतलहर जैसे हालात बना दिए।

  • कोहरे का असर:
    सुबह से ही सड़कों पर मध्यम कोहरा छाया रहा, जिससे विजिबिलिटी प्रभावित हुई। राष्ट्रीय राजमार्गों पर वाहनों की रफ्तार धीमी पड़ गई और यातायात पर असर साफ दिखा।
  • लोगों की दिनचर्या:
    स्कूल जाने वाले बच्चे, दफ्तर जाने वाले कर्मचारी और मॉर्निंग वॉकर गरम कपड़ों में लिपटे नज़र आए। कई जगहों पर लोग अलाव का सहारा लेते दिखे। स्थानीय निवासियों का कहना है कि रात तीन बजे के बाद ठंड और ज्यादा बढ़ गई।
  •  मॉर्निंग वॉकर्स की परेशानी:
    सुबह टहलने निकले लोग ठंड से परेशान होकर अलाव के पास गर्माहट तलाशते दिखे। खुले इलाकों और हाईवे पर ठंड का असर और ज्यादा महसूस किया गया।
  •  मौसम विभाग की चेतावनी:
    विभाग ने संकेत दिया है कि आने वाले दिनों में ठंड और बढ़ सकती है। लोगों को सतर्क रहने और जरूरी सावधानियां बरतने की अपील की गई है।

—ख़बर यहीं तक

Related posts

दिल्ली में आज से रेखा राज, 6 मंत्रियों ने भी ली शपथ

delhicivicalerts

Swift Police Action Foils Mobile Snatching in East Delhi, Accused Arrested Within Days

delhicivicalerts

Delhi Government Aligns Policies with Constitution Day Spirit

delhicivicalerts

Leave a Comment