DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

भाजपा ने महीने भर चलाया सफाई अभियान तो आप ने लगाईकूड़ा प्रदर्शनी

महीने भर पहले बीजेपी शासित दिल्ली नगर निगम ने 1 से 31 अगस्त तक कूड़े से आजादी नामक सफाई अभियान चलाया। अब विपक्ष की आम आदमी पार्टी
ने कूड़े की प्रदर्शनी लगाई और तस्वीरों के जरिए दावा किया कि
दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का अंबार पड़ा है।

मंगलवार को एमसीडी में ‘‘आप’’ के नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने दिल्ली के अलग-अलग इलाकों से लोगों द्वारा भेजी गई कूड़े की तस्वीरों का बैनर बनाकर एक प्रदर्शनी लगाई और इसे भाजपा के मेगा सफाई अभियान की पोल खोल नाम दिया।

जीबी पंत अस्पताल के पास वार्ड 77 में आयोजित कूड़ा प्रदर्शनी के दौरान अंकुश नारंग ने कहा कि भाजपा की सरकार ने पहले 1 से 31 अगस्त तक सफाई अभियान चलाया था। जो अब 2 अक्टूबर तक बढ़ाया गया है। इसके बावजूद दिल्ली में जगह-जगह कूड़े का अंबार पड़ा है। भाजपा वालों को नसीहत है कि अगर दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलानी है तो उनको जमीन पर उतरना होगा। सिर्फ फोटो खिंचवाने से दिल्ली साफ नहीं होगी।

अंकुश नारंग ने कहा कि हमने कूड़ा प्रदर्शनी को चार इंजन की सरकार, कूड़े वाली सरकार’ पंचलाइन दी है। यह दिल्ली की स्थिति है, जिसे कूड़े ने बेहाल कर दिया है। दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और एमसीडी के मेयर राजा इकबाल सिंह ने मिलकर ‘दिल्ली को कूड़े से आजादी’ का अभियान चलाया। भाजपा के लोग सिर्फ उन सड़कों पर जाते हैं, जहां कर्मठ सफाई कर्मचारी पहले ही सफाई कर चुके होते हैं। वहां पर थोड़े से कागज फैलाकर झाड़ू मारने लगते हैं। एक जगह मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता गईं, जहाँ बहुत सारा कूड़ा था, लेकिन उन्होंने कूड़े वाली जगह पर सफाई अभियान नहीं चलाया। मेयर के वार्ड और उनकी पूरी विधानसभा में उनके घर के पास ही चारों तरफ कूड़ा-कूड़ा है, लेकिन वे उस कूड़े को नहीं हटा पा रहे हैं। जबकि मेयर विधायक बनने का सपना देख रहे हैं।

अंकुश नारंग ने कहा कि अगर सिर्फ कागजों पर कूड़ के खिलाफ अभियान चलाना है और दिल्ली को कूड़े से आजादी’ सिर्फ कागजों पर दिलाना है, तब तो बहुत बेहतरीन बात है या फिर सिर्फ फोटो खिंचवाने के लिए खड़े हो रहे हैं, तो यह अलग बात है। आज पूरी दिल्ली कूड़े में तब्दील हो चुकी है, हर जगह कूड़ा फैला हुआ है। अगर सचमुच दिल्ली को कूड़े से आजादी दिलवानी है, तो जमीन पर इस स्थित स्थिति को सुधारना होगा। एमसीडी अधिकारियों के साथ बैठकर उनकी जवाबदेही तय करनी होगी और कड़े कदम उठाने होंगे। लेकिन भाजपा और उसकी सरकार के चार इंजन पूरी तरह विफल हैं और दिल्ली कूड़े में तब्दील हो रही है। हर एक सड़क वलनेरेबल पॉइंट्स बन गई है।

नारंग ने कहा कि कोई भी अभियान तब सफल होता है, जब जनता उसे सफल मानती है। लेकिन जनता देख रही है कि हर जगह कूड़ा ही कूड़ा है। प्रदर्शनी में लगी तस्वीरें सफाई अभियान की पोल खोल रही हैं। दिल्ली में कहीं मलबा, कहीं कूड़ा तो कहीं गाद पड़ी है। अगर मेयर राजा इकबाल सिंह चार इंजन की सरकार के बाद भी दिल्ली की स्थिति नहीं सुधार सकते, तो उन्हें तुरंत अपना इस्तीफा दे देना चाहिए।

“आप” के एमसीडी सह-प्रभारी प्रवीण देशमुख ने कहा कि मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता, महापौर और पूरी भाजपा ने 1 अगस्त से 31 अगस्त तक दिल्ली में मेगा सफाई अभियान चलाया था। दिल्ली की जनता ने हमें जीपीएस लोकेशन के साथ तस्वीरें भेजकर अपने क्षेत्र की हकीकत बताई कि गंदगी साफ हुई है या नहीं। उन्हीं तस्वीरों के साथ हमने प्रदर्शनी लगाई। जो साफ दिखाती हैं कि दिल्ली अभी भी कूड़े के ढेर पर मौजूद है।

प्रवीण देशमुख ने कहा कि भाजपा की चार इंजन की सरकार पूरी तरह फेल हो चुकी है। भाजपा का दिल्ली के कामों पर कोई ध्यान नहीं है। कहीं जलभराव, कहीं सड़कें टूटी, तो कहीं कूड़ा-कचरा मिलता है। भाजपा की यह चार इंजन की सरकार असल में कूड़े की सरकार है। भाजपा सरकार सिर्फ वोट चोर सरकार नहीं, बल्कि काम चोर सरकार भी है। पहले जब भाजपा नगर निगम में थी और दिल्ली में आम आदमी पार्टी की सरकार थी, तब ये फंड न होने का ‘‘आप’’ पर आरोप लगाते थे। अब भाजपा शासित एमसीडी केंद्र और दिल्ली सरकार से बजट क्यों नहीं ला रही है? क्या केंद्र व दिल्ली सरकार एमसीडी को बजट देने को तैयार नहीं है या भाजपा नेताओं को एमसीडी पर भरोसा नहीं है?

दिल्लीवासी जानते हैं कि असली काम कौन करता है और ड्रामा कौन?

जी.बी. पंत अस्पताल के पास आम आदमी पार्टी द्वारा आयोजित की गई “कूड़ा प्रदर्शनी” पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने इसे हताशा में किया गया प्रचार स्टंट” करार दिया, जिसका उद्देश्य जनता को गुमराह करना और आप की वर्षों की दिल्ली नगर निगम में कुप्रशासन से ध्यान भटकाना है।

महापौर राजा इकबाल सिंह ने कहा की “सच्चाई बिलकुल साफ है आम आदमी पार्टी ने करीब 2.5 वर्षों तक दिल्ली नगर निगम पर शासन किया और दिल्ली सरकार पर वह लगभग 12 वर्षों से काबिज है। स्वच्छता की जो बदहाल स्थिति हमें विरासत में मिली है, वह आप की लापरवाही, बजट की अव्यवस्था और नगर निगम व्यवस्था का राजनीतिकरण करने का सीधा परिणाम है।

महापौर ने बताया कि आम आदमी पार्टी एक तरफ कहती है कि हम फोटो खिंचवाने में लगे हैं, जबकि वही पार्टी कूड़े की तस्वीरों की प्रदर्शनी लगाकर सस्ती राजनीति कर रही है। यह दोहरापन और पाखंड की पराकाष्ठा है। ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ में मदद करने के बजाय ये लोग कूड़े के बैनर छापने में लगे हैं। जनता सब देख रही है।

उन्होंने आगे बताया कि 1 अगस्त से शुरू होकर 2 अक्टूबर तक विस्तारित किया गया भाजपा का ‘दिल्ली को कूड़े से आज़ादी’ अभियान देश के सबसे बड़े सफाई अभियानों में से एक है। अब तक 10,000 मीट्रिक टन से अधिक कचरा साफ किया जा चुका है, और सैकड़ों संवेदनशील कूड़ा बिंदुओं पर रोज़ कार्रवाई हो रही है।

“जो लोग धरातल पर चल रहे हैं, न कि ऑफिस से ट्वीट कर रहे हैं, उन्हें साफ़ दिख रहा है कि सुधार हो रहा है। हमारी ज़ोनल टीमें 24×7 सक्रिय हैं और जनभागीदारी पहले से कहीं अधिक मजबूत हुई है।”

महापौर ने यह भी कहा कि आप पार्टी ने नगर निगम को मिलने वाली धनराशि रोक दी है, जिससे कई विकास और स्वच्छता परियोजनाएं बाधित हुई हैं। उन्होंने कहा कि आम आदमी पार्टी नागरिक ख़त्म होने वाले कार्यों में बाधा उत्पन्न करने का कार्य करती है।

Related posts

No One Left in the Cold: Delhi Govt’s First-Ever Heater Drive to Help Thousands Stay Warm Without Open Burning

delhicivicalerts

AAP को मोदी फोबिया है: दिल्ली भाजपा का हमला

delhicivicalerts

तारोंके जाल से निबटने का पायलट प्रोजेक्ट सीएम की विधानसभा से शुरू, दिल्ली के हर कोने में फैलेगा स्मार्ट अंडरग्राउंड वायरिंग नेटवर्क

delhicivicalerts

Leave a Comment