DelhiCivicAlerts
Delhi Alertsसिविक सेंटर का ख़ूफ़िया कैमरा

अपराध पता नहीं लगता, ईंट लगते ही कैसे पुलिस को पता चल जाता है?

डायन भी 7 घर छोड़कर वार करती है लेकिन दिल्ली पुलिस में तैनात कुछ अधिकारी ये नहीं मानते जिसका नतीजा भी मिल गया। सिविक सेंटर के ख़ूफ़िया कैमरे में आज एमसीडी नहीं बल्कि कै़द हो गया एक पुलिस वाला जो निर्माण के एवज़ में वसूली कर रहा था। बस पंगा मोल ले लिया एक रिटायर्ड पुलिस वाले से और भांडा फूट गया। दिल्ली पुलिस के थाना माडल टाउन के सूत्र ने बताया कि एएसआई 2 लाख रिश्वत लेते हुए रंगे हाथ पकड़ा गया। पीड़ित आम आदमी नही बल्कि दिल्ली पुलिस का ही एक रिटायर्ड इंस्पैक्टर है जिसके मकान में निर्माण या मरम्मत थाने का पुलिस वाला नहीं करने दे रहा था। हालांकि पीड़ित पुलिस वाले को पुलिस में होने का फायदा तब मिला जब मांगी जा रही रकम घटाकर 8 लाख से 4 लाख कर दी गई। फिर क्या था एएसआई कल्ली को विजिलेंस ने धर लिया। देश के गृहमंत्री अमित शाह की भी बात मॉडल टाउन थाने ने नहीं मानी

Related posts

रेखा गुप्ता के विधानसभा के सामने ‘अवैध’बैंक्वेट! , पार्षद ने कहा एक बड़ा घोटाला…

delhicivicalerts

डीटीसी खामियों वाली CAG रिपोर्ट पर स्पीकर सख्त, PAC से तलब की रिपोर्ट

delhicivicalerts

ज्यादा वोट पड़ें इसलिए रोहिणी ज़ोन का विशेष वॉकथॉन: 5 फरवरी को है वोटिंग

delhicivicalerts

Leave a Comment