DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

अब दिल्ली नगर निगम में भी बीजेपी सरकार, राजा इकबाल बने मेयर

ढाई साल बाद बीजेपी ने निगम में वापसी की और राजा इकबाल सिंह मेयर चुने गए।


कुल 142 वोट पड़े कांग्रेस के उम्मीदवार मनदीप को 8 वोट मिले। 1 वोट invalid हो गया। बीजेपी के मेयर उम्मीदवार राजा इक़बाल को 133 वोट मिले। राजा इक़बाल सिंह चुने गए दिल्ली के मेयर। डिप्टी मेयर बने जयभगवान यादव.

मेयर, राजा इक़बाल सिंह ने कहा
सड़कों, पार्कों, और अन्य सार्वजनिक बुनियादी ढाँचे की योजना बनाने और उनको लागू करने के लिए सभी मिलकर प्रतिबद्धता से कार्य करेंगे।

आपको मालूम हो कि दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी ने मेयर और डिप्टी मेयर पद के चुनाव का बहिष्कार कर दिया।

दिल्ली नगर निगम की आम सभा की बैठक में मेयर का निर्वाचन हुआ।

राजा इक़बाल ने मेयर पद के कांग्रेस के उम्मीदवार, मनदीप सिंह को 125 वोटो से हराया। मेयर पद के निर्वाचन के लिए कुल 142 वोट डाले गए जिसमें से 01 वोट अवैध घोषित किया गया। राजा इक़बाल को 133 वोट मिले हुए। मनदीप सिंह ने 08 मत हासिल किये। राजा इकबाल सिंह दिल्ली नगर निगम में विपक्ष के नेता रहे है और और मुखर्जी नगर, वार्ड संख्या-13 से पार्षद हैं। वहीं मनदीप सिंह नांगलोई, वार्ड संख्या-47 से पार्षद है।

भाजपा के जय भगवान यादव ने डिप्टी मेयर के पद पर निर्विरोध चुने गए। जय भगवान यादव बेगमपुर, वार्ड संख्या-27 से पार्षद हैं। उनकी प्रतिद्वंदी उम्मीदवार, कांग्रेस की पार्षद, अरीबा खान ने नामांकन वापस ले लिया। अरीबा खान अबुल फज़ल एन्क्लेव, वार्ड संख्या-188 से पार्षद हैं।

वहीँ डिप्टी मेयर के पद पर निर्वाचित भाजपा के, जय भगवान यादव ने सभी को धन्यवाद दिया और जनहित में कार्य करने का भरोसा दिलाया।

दिल्ली भाजपा के अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा ने भाजपा प्रत्याशियों सरदार राजा इकबाल सिंह को दिल्ली नगर निगम का महापौर एवं जय भगवान यादव को उप महापौर चुने जाने पर बधाई एवं शुभकामनाऐ देते हुए कहा कि

दिल्ली नगर निगम में भाजपा का महापौर एवं उप महापौर चुने जाने के साथ ही निगम का प्रशासन एवं नागरिक सेवाएं सुचारू रूप से चलने की राह खुल चुकी है।

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष ने कहा है की नये महापौर जल्दी दिल्ली नगर निगम की स्थयी समिति के गठन की राह खोलेंगे ताकि निगम के आर्थिक एवं प्रशासनिक निर्णय पुनः दिल्ली नगर निगम एक्ट 1957 के अनुसार होना शुरू हो सकें। इसके लिए नवनिर्वाचित महापौर शीघ्र स्थाई समिति का गठन सुनिश्चित करेंगे ताकि दिल्ली वालों को ट्रिपल इंजन सरकार का लाभ अतिशीघ्र मिलना शुरू हो।

Related posts

Outer-North Delhi Police Arrest Fugitive in Chilling Family Murder

delhicivicalerts

MCD takes stern action against parking rate overcharging complaints

delhicivicalerts

No development work was done in the past two and a half years, but now positive steps will be taken towards development – Satya Sharma, Chairperson, Standing Committee

delhicivicalerts

Leave a Comment