DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

आप शासित MCD के पहले दलित मेयर बने महेश खींची

आम आदमी पार्टी के महेश कुमार दिल्ली के नये मेयर बने

श्री महेश कुमार ने बी जे पी के किशन लाल को 03 वोटो से हराया

आम आदमी पार्टी के श्री रविंद्र भारद्वाज डिप्टी मेयर के पद पर निर्विरोध चुने गए

  • केजरीवाल के नेतृत्व में सबके साथ मिलकर दिल्ली के विकास के लिए कार्य करेंगे – मेयर, महेश कुमार

आम आदमी पार्टी के महेश कुमार आज दिल्ली के मेयर निर्वाचित हुए। महेश कुमार देव नगर, वार्ड संख्या – 84 से पार्षद है। उन्होने मेयर पद के बी जे पी उम्मीदवार, किशन लाल को 03 वोटो से हराया। मेयर पद के निर्वाचन के लिए कुल 265 वोट डाले गए जिसमें से 2 वोट अवैध घोषित किये गए। महेश कुमार को 133 मत प्राप्त हुए वहीं किशन लाल ने 130 मत हासिल किये। किशन लाल शकुरपुर, वार्ड संख्या – 62 से पार्षद है। यह साल दलित उम्मीदवार के लिए आरक्षित था।

वहीं आम आदमी पार्टी के रविंद्र भारद्वाज डिप्टी मेयर के पद पर निर्विरोध चुने गए। रविंद्र भारद्वाज अमन विहार, वार्ड संख्या – 41 से पार्षद है। उनके प्रतिद्वंदी उम्मीदवार, बीजेपी की पार्षद, नीता बिष्ट ने अपना नामांकन वापस ले लिया। सुश्री नीता बिष्ट सादतपुर, वार्ड संख्या- 247 से पार्षद हैं।

Related posts

दरियागंज में बिल्डिंग गिरी, 3 की मौत

delhicivicalerts

MCD में AAP की बढ़ी मुश्किल, 25 फ़रवरी की बैठक अवैध और रद्द करने की मांग

delhicivicalerts

Taxpayers can avail a complete waiver of property tax arrears; Under (SUNIYO) Property Tax Amnesty Scheme 2025-26: More details HERE

delhicivicalerts

Leave a Comment