DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

जहां इमारत गिरने से 11 मौतें हुईं वहीं 142 इमारतों को एमसीडी ने दिया नोटिस, अब क्या होगा?

19 और 20 अप्रैल की दरम्यानी रात को 5 मंजिला इमारत भरभरा कर गिर गई और 11 लोगों की मलबे में दबकर मौत हो गई। तभी से एमसीडी शाहदरा नॉर्थ ज़ोन ने इलाके में ऐसी इमारतों के खिलाफ अभियान छेड़ दिया जिनमें स्ट्रक्चर और फ्रेमवर्क में खामी है। आपको जानकर हैरानी होगी अकेले एक ज़ोन में ही एमसीडी ने 142 इमारतों को नोटिस दे दिया है। इन्हें सील भी किया जा सकता है।  

एमसीडी के आंकड़ो ने डराया

भवन विभाग के अधिकारियों को सख्त कार्रवाई का निर्देश दिया गया है ऐसे में खतरनाक इमारतों की पहचान कर सीलिंग की कार्रवाई भी हो सकती है। शाहदरा नॉर्थ ज़ोन के एक विश्वस्त सूत्र ने बताया वो खतरनाक इमारतें जिनकी खामियां नही ठीक हो सकती उन्हें सील भी किया जा सकता है।

दिल्ली को अवैध निर्माण की राजधानी भी कहते हैं ऐसे हादसों को रकने के लिए कानून के चाबुक से ज्यादा नीतिगत परिवर्तन जरूरी हैं। अवैध इमारतों को एमसीडी बुक करके उनकी डिटेल वेबसाइट पर डालती है। अवैध होने पर भारी जुर्माना भी निगम की तरफ से लगाया जाता है।

Related posts

आपके वार्ड में कल से दो बार होगी सफाई, ये है वजह

delhicivicalerts

Mayor of Delhi Sardar Raja Iqbal Singh appeals to citizens to avail the benefits of Property Tax Amnesty Scheme 2025-26 – Sumpattikar Niptaan Yojana (SUNIYO)

delhicivicalerts

भलस्वा लैंडफिल के गिरने पर पूर्व महापौर की कड़ी आलोचना: आम आदमी पार्टी पर झूठे वादों का आरोप

delhicivicalerts

Leave a Comment