DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

दिल्ली नगर निगम में शिक्षकों के ट्रांसफर की समस्याओं पर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कड़ी प्रतिक्रिया


दिल्ली नगर निगम के नेता प्रतिपक्ष सरदार राजा इकबाल सिंह ने शिक्षकों के ट्रांसफर प्रक्रिया में रुकावट डालने को लेकर निगम की आम आदमी पार्टी शासित सरकार की आलोचना की है। उन्होंने इसे शिक्षकों के साथ विश्वासघात बताया है, जो ट्रांसफर की मांग वर्षों से कर रहे थे। सरदार राजा इकबाल सिंह ने निगम में भ्रष्टाचार का भी मुद्दा उठाया, विशेष रूप से फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग में, जहां अधिकारियों पर आरोप हैं कि उनके कारण फैक्ट्री मालिकों को परेशानी हो रही है। उन्होंने मेयर से इस पर सवाल किया है कि क्या यही भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल है जो जनता को दिखाया गया था।

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली की मेयर एवं निगम की आम आदमी सरकार द्वारा निगम शिक्षकों की ट्रांसफर प्रक्रिया में हस्तक्षेप करने के मुद्दे पर कड़ी प्रतिक्रिया व्यक्त की। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि वर्षों से ट्रांसफर की बाट जोह रहे शिक्षकों के साथ यह आम आदमी पार्टी का विश्वासघात है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अपने घर से कई कई किलोमीटर दूर नौकरी कर रहे एवं पारिवारिक कारणों से ट्रांसफर के इच्छुक शिक्षकों के साथ यह धोखा है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि निगम की आम आदमी पार्टी सरकार शिक्षकों का हितैषी होने का दावा करने वाले अपने पिछलग्गू से पारदर्शी ट्रांसफर व्यवस्था पर प्रश्नचिन्ह लगवाते हैं ताकि शिक्षकों के ट्रांसफर में निगम की आप पार्टी की सरकार भ्रष्टाचार कर सके। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि शिक्षकों को भी ऐसे लोगों की पहचान कर उनसे दूरी बनाने की आवश्यकता है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी सरकार केजरीवाल की दिल्ली सरकार की राह पर चल पड़ी है जहां ट्रांसफर पोस्टिंग के नाम पर शिक्षकों का शोषण किया जाता है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार की तर्ज पर ही निगम शिक्षकों को परेशान किया जा रहा है जोकि सरासर गलत है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली नगर निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग में व्याप्त भ्रष्टाचार एवं वहां काफी समय से कुंडली मारे बैठे अधिकारियों के मुद्दे पर भी अपनी प्रतिक्रिया दी। उन्होंने कहा कि निगम की आप सरकार इन अधिकारियों के साथ सेटिंग कर भ्रष्टाचार में लिप्त है जिसका खामियाजा दिल्ली के छोटे छोटे फैक्ट्री मालिकों को उठाना पड़ रहा है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि अभी हाल ही में दिल्ली में फैक्ट्री चलाने वाले लोगों के
प्रतिनिधि मंडल मुझसे मिलने आए जिन्होंने निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग की करतूतों के बारे में बताया। प्रतिनिधिमंडल के सदस्यों ने कहा कि निगम के फैक्ट्री लाइसेंसिंग विभाग के शोषण से तंग आकर हमे पड़ोसी राज्यों में अपनी फैक्ट्री लगानी पड़ेंगी। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि मैं दिल्ली की मेयर साहिबा से पूछना चाहता हूं कि क्या यही आपका भ्रष्टाचार विरोधी मॉडल है जिस के सपने दिखा कर आप दिल्ली की सत्ता पर काबिज हुए थे।

Related posts

सूत्रों के हवाले से ख़बर….यूपी से संबंधित पार्षद पर दांव लगा सकती है बीजेपी

delhicivicalerts

101 malaria patients, 246 dengue patients and 17 chikungunya patients have been affected in Delhi: Mukesh Goyal

delhicivicalerts

आरएसएस कार्यालय पर ध्वजारोहण: गणतंत्र दिवस पर आलोक कुमार का देशवासियों को संदेश

delhicivicalerts

Leave a Comment