DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

द्वारका में डीडीए के इस नए टूरिस्ट स्पॉट के बारे में जान लीजिए

एक ऐसा टूरिस्ट स्पाट जहां ओपन एयर फूड कोर्ट है, साइकिल ट्रैक है, ओपन एयर थियेटर है, योगा पैवेलियन है और साथ ही बिजली अपूर्ति के लिए सोलर ट्री हैं।

डी.डी.ए. ने द्वारका में ट्रंक ड्रेन 2 और 5 का विकास और सौन्दर्यीकरण किया जहां आप सेल्फी ले सकेंगे।

दरअसल डी.डी.ए. द्वारका ड्रेनों के किनारों को रिवर फ्रंट आधार पर विकसित कर सेलफी पॉइंट का रूप दे रहा है जहां आप के लिए पिकनिक का एक स्पॉट भी हो सकता है।

सांसद कमलजीत सहरावत ने कहा की अभी कुछ समय पहले तक द्वारका में से बहने वाली ट्रंक 2 एवं 5 ड्रेन क्षेत्र की सबसे बड़ी समस्या थीं और इनसे पूरे द्वारका में वायु प्रदूषण तो बढ़ता ही था साथ ही गंदगी के कारण बीमारियां भी फैलती थीं।

सहरावत ने बताया की उपराज्यपाल महोदय के निर्देश पर डी.डी.ए. ने यहाँ 5 एवं 7 एम.एल.डी. के एस.टी.पी. लगा कर दोनों ड्रेन न. 2 एवं 5 की इस तरह सफाई की कि आज वह एक नहर के रूप में उभर कर निकली हैं जिसमें अब मछलियों की भरमार है और बत्तख तैरती मिलती हैं।

Related posts

दिल्ली विधानसभा चुनाव के लिए आज हो रही वोटिंग केजरीवाल पर हो गया मुकदमा

delhicivicalerts

For development of land pooling policy, changes of land use approved in these areas

delhicivicalerts

NDMC’s Green Push: Tree Washing, Greening, and Mist Sprays in Action

delhicivicalerts

Leave a Comment