DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi Development Authority (DDA)

एंट्री फी लगते ही सैर हुई बंद, डीडीए के खिलाफ रहवासियों का विरोध प्रदर्शन

25 फरवरी को द्वारका सेक्टर 16डी के 36 एकड़ में फैले डीडीए के पार्क में एंट्री फी क्या लगाई ओपन जिम, रनिंग ट्रैक व झूले सूने पड़ गए। इक्का दुक्का लोग ही नजर आ रहे। द्वारका के पार्क में एंट्री फी लगाए जाने से नाराज आसपास के कई लोगो ने लोगों ने पार्क में जाना बंद कर दिया है तो  प्रवेश बंद हो गया तो फैसले से इलाके के लोगों में गुस्सा है और ऐसे ही गुस्साए लोगो ने शनिवार को विरोध प्रदर्शन किया।

प्रदर्शन में शामिल सेक्टर 18 के राजेश सिंह का कहना है कि सैर बंद तब तक शुरू नही जब तक डीडीए से फी नही हटाता। एंट्री शुल्क लगने के बाद से ही गोल्फ लिंक रेजिडेंसी अपार्टमेंट सेक्टर 18 के एडवोकेट अनिल यादव भी टहलने नही जा रहे। पार्क में सैर को नही जा रहे। समृद्धि अपार्टमेंट सेक्टर 18 के निवासी पंकज का कहना है कि तब तक नही जाएंगे जब तक डीडीए शुल्क नही हटाता है। स्टूडियो अपार्टमेंट सेक्टर 16 बी पार्क में प्रवेश पर शुल्क लगाना ठीक नहीं है। पार्क में बच्चे खेलने जाते हैं।

रोजाना 20 रुपये और मासिक पास 200 रुपये तय

सर्कुलर कहता है कि एंट्री पर 200 रुपये महीने की फी तय है। रोज और महीने भर का पास भी बनाया जा सकता है। जिसके दिखाने पर ही एंट्री की इजाजत होगी। रोजाना 20 रुपये और महीनेभर का पास 200 रुपये है। बुजुर्गों के लिए रोजाना 10 रुपये व 100 रुपये का महीने का बनाया जा सकता है। विदेशी नागरिकों से रोजाना 100 रुपये पार्क में प्रवेश के नाम पर वसूले जाएंगे। है। इस सर्कुलर के खिलाफ लोग प्रदर्शन करने की योजना तक बना रहे हैं। हालांकि वैलिड आईडी दिखाने के बाद 13 साल से कम के बच्चों की एंट्री फ्री है। आजतक के पास मौजूद सर्कुलर 25 फरवरी का है जिसे डीडीए के उपाध्यक्ष के अनुमोदन के बाद जारी किया गया।  

उसके बाद से ही पार्क में आने वाले लोगों को 200 रुपये महीने की एंट्री फीस लगा दी गई। आजतक ने डीडीए अधिकारियों ने एंट्री फी लगाए जाने की पुष्टि तो कर दी लेकिन इस मुद्दे पर बात करने से मना कर दिया लेकिन इस पर जोर दिया कि बिना पास के किसी भी पार्क में एंट्री नही दी जाएगी। क्योंकि इससे पार्क की खूबसूरती बरकरार रहेगी।

Related posts

Now the District Magistrate of Delhi will inspect the facilities and arrangements being provided in all the night shelters run by DUSIB – Sood

delhicivicalerts

सीलिंग से हल्कान व्यापारियों ने सीएम से लगाई गुहार, क्या सुप्रीम कोर्ट जायेगें सरकार

delhicivicalerts

केवल डिमोलिशन/सीलिंग पर हटेगा मीटर, 1.25 लाख परिवारों को राहत

delhicivicalerts

Leave a Comment