DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

‘‘मैं तो फिजूल खर्ची कर नही सकती.. एक-एक रुपये का दुरुपयोग होने नही दूंगी’’…4 लाख खरचे होली मिलन पर..…RTI का खुलासा

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता पर सरकारी खजाने की फिजूल खर्ची का आरोप लगाया। कांग्रेस के आरटीआई सेल ने सूचना के अधिकार के तहत विधानसभा सचिवालय से मांगी गई जानकारी से खुलासा किया कि भाजपा भी सरकारी खजाने की बर्बादी करने में आम आदमी पार्टी से पीछे नही है, रेखा गुप्ता सरकार ने होली मिलन में 8,42,787 रुपये की राशि खर्च कर डाली।

आपको बतका दें कि पहले विधानसभा सत्र में रेखा गुप्ता ने कहा था कि ‘‘मैं तो फिजूल खर्ची कर नही सकती। दिल्ली की जनता का एक-एक रुपया जो राजस्व में हमें मिलता है, उसका दुरुपयोग होने नही दूंगी’’।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि रेखा गुप्ता सरकार की फिजूल खर्ची सत्ता में आने के एक महीने के अंदर होली मिलन समारोह के आयोजन में भाजपा ने फिजूल खर्ची के रिकॉर्ड तोड़ दिए। होली मिलन समारोह में भाजपा ने अपनी वाहवाही के लिए सरकारी खजाने 8,42,787 रुपये की राशि खर्च कर डाली। दिल्ली में भाजपा की ट्रिपल इंजन की सरकार और चौथा इंजन उपराज्यपाल चला रहे है, कहीं राजधानी को चौतरफा लूटने की तैयारी में तो नही हैं।

देवेन्द्र यादव का दावा है कि 2022 में आयोजित होली मिलन में 91,313 और 2023 में 1,16,842 रुपये खर्च हुए। विधानसभा सचिवालय से मिली जानकारी में भाजपा सरकार द्वारा होली मिलन समारोह में 8,42,787 रुपये की राशि खर्च हुई। लेकिन ब्यौरा मांगने पर फूलों की व्यवस्था लोक कल्याण विभाग के उद्यान विभाग द्वारा, रंग व गुलाल की व्यवस्था के लिए 7500 रुपये की अदायगी की गई। जलपान की व्यवस्था दिल्ली टूरिज्म एंड ट्रांसपोर्टेशन डेवलपमेंट कारपोरेशन विभाग द्वारा की गई जिसके लिए 4,22,500 रुपये की अदायगी की गई।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने पलटवार करते हुए कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष द्वारा होली मिलन पर आपत्ति जताना इस बात का प्रमाण है कि उनकी पार्टी हिन्दू परंपराओं और त्योहारों के खिलाफ है। कांग्रेस नेता हमारी रेखा गुप्ता सरकार के होली उत्सव पर आपत्ति जताते हुए यह भूल गए कि दिल्ली सरकार द्वारा होली मिलन का आयोजन 1950 के दशक से किया जा रहा है।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने आगे कहा कि दिल्ली कांग्रेस अध्यक्ष की यह आपत्ति उनकी पार्टी की हिन्दू विरोधी मानसिकता को दर्शाती है। उन्होंने कहा कि होली मिलन जैसे आयोजनों का उद्देश्य समाज में एकता और सौहार्द को बढ़ावा देना है, न कि किसी विशेष समुदाय या धर्म के खिलाफ होना।

दिल्ली भाजपा प्रवक्ता ने कांग्रेस नेता से आग्रह किया कि वे अपनी पार्टी की हिन्दू विरोधी मानसिकता को बदलें और हिन्दू परंपराओं और त्योहारों का सम्मान करें।

Related posts

आ गई तारीख….अब नहीं रुकेगा विकास का कोई काम..12 जून को निगम को मिल जाएगी सबसे पावरफुल स्टैंडिंग कमेटी

delhicivicalerts

Delhi Mayor Expresses Joy over BJP’s Sweeping Victory in MCD Zonal Committee Elections

delhicivicalerts

Coordinated Civic Action Keeps Delhi’s AQI at 202 — Over 9,000 Pollution Challans Issued in 24 Hours

delhicivicalerts

Leave a Comment