DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsNew Delhi Municipal Council (NDMC)

एनडीएमसी स्कूलों में शानदार परीक्षा परिणाम -कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98.46% , 29 स्कूलों ने हासिल किया 100% परिणाम

नई दिल्ली नगरपालिका परिषद (NDMC) के अटल आदर्श और नवयुग स्कूलों के छात्रों ने बोर्ड परीक्षाओं में शानदार प्रदर्शन किया।  कक्षा 12 के 7 स्कूलों और कक्षा 10 के 22 स्कूलों ने इतिहास रच दिया। इस साल कक्षा 12 के 7 स्कूलों और कक्षा 10 के 22 स्कूलों ने सौ प्रतिशत परिणाम हासिल किया।

कक्षा 10 में, 22 अटल आदर्श स्कूलों का संयुक्त उत्तीर्ण प्रतिशत 99% रहा, जहां 952 में से 946 छात्रों ने परीक्षा पास की। इसी तरह, 8 नवयुग स्कूलों में 493 में से 490 छात्र सफल हुए और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत भी 99% रहा। पिछले वर्ष एनडीएमसी दसवीं का परीक्षा परिणाम 98.54 प्रतिशत था जो कि इस वर्ष बढ़कर 99.38 हो गया है दसवीं कक्षा के परिणाम में .84 प्रतिशत की बढोत्तरी है।

कक्षा 12 के परिणाम भी बहुत अच्छे रहे। 13 अटल आदर्श स्कूलों में 1,071 छात्र परीक्षा में शामिल हुए, जिनमें से 1,051 छात्रों ने सफलता प्राप्त की, जिससे कुल उत्तीर्ण प्रतिशत 98% रहा। वहीं, 7 नवयुग स्कूलों में 686 में से 679 छात्रों ने परीक्षा पास की और उनका उत्तीर्ण प्रतिशत 99% रहा।

Related posts

हर तरफ कूड़ा ही कूड़ा,भाजपा सरकार का मेगा सफाई अभियान फ्लॉप, धरना प्रदर्शन करेगी AAP

Ruby Singh

Integration of Factory License and Property Tax System by Municipal Corporation of Delhi – a major step towards Ease of Doing Business

Ruby Singh

क्या बिल्डिंग में जरूरत से ज्यादा लोगों की मौजूदगी और इलाके का अधूरा पड़ा नाला लोगों के लिए मौत का काल बनकर आया? मुस्तफाबाद जमीदोज इमारत की इनसाइड स्टोरी

Ruby Singh

Leave a Comment