DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

‘सब रेखाओं और समय का खेल है’ दिल्ली की जीत पर बोले मनोज तिवारी

बीजेपी पंत मार्ग कार्यालय में पूर्वांचल मोर्चे के सम्मान आयोजन में मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता ने पूर्वांचल के कार्यकर्ता और मतदाताओं का आभार जताया और कहा कि अब बारी दिल्ली सरकार की है अब भाजपा सरकार अपने किए हुए हर एक वादा को अगले पांच साल में पूरा करके दिखाएगी। सांसद मनोज तिवारी ने कहा कि सत्ता में हम 27 साल बाद भले लौटे हों पर ये जीत 32 साल बाद यानि 1993 के बाद हमें मिली है और अपने कविता के अंदाज में कहा कि सब रेखाओं और समय का खेल है का खेल है और हमारी रेखा आज मुख्यमंत्री बनी।

कैबिनेट मंत्री प्रवेश वर्मा ने कहा कि ये सरकार 24 घंटे दिल्ली के विकास के लिए कार्य कर रही है, सड़क, गंदे पानी, सिवर से सम्बन्धित कोई भी समस्या अगर किसी क्षेत्र में सामने आती है तो उसके लिए 24 घण्टे हम कार्य करने को तैयार हैं, जल्द ही इन समस्याओं से समाधान के लिए 4 डिजिट का हेल्प लाइन नंबर जारी किया जायेगा।

दिल्ली प्रदेश पूर्वांचल मोर्चा के अध्यक्ष संतोष ओझा की मेहनत और दिल्ली में भाजपा के प्रति पूर्वांचल के वोटरों के समर्थन की सराहना की। संतोष ओझा ने कहा कि दिल्ली हो या देश का कोई भी क्षेत्र पूर्वांचल के लोग जाति से ऊपर उठ कर सिर्फ भाजपा को अपना पूरा समर्थन दे रहे हैं, उन्हें मोदी जी पर पूरा भरोसा है और आने वाले बिहार विधानसभा चुनाव में भी भाजपा एन डी ए 225 सीट जीत कर बिहार में सरकार बनाएगी।

Related posts

Delhi Mourns a Statesman: One-Day Tribute to Prof. Vijay Kumar Malhotra

delhicivicalerts

यमुना की सफाई और पीने के पानी पर पर्यावरण, उद्योग और खाद्य आपूर्ति मंत्री का खुलासा

delhicivicalerts

Home Minister Amit Shah should resign owning responsibility for the Red Fort metro station car bomb blast, which claimed the lives of many innocent people and seriously injured several others, and the total failure of security in the country —Devender Yadav

delhicivicalerts

Leave a Comment