DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

चाक चौबंद सुरक्षा के बीच फैज़ ए इलाही मस्जिद में पढ़ी गई जुमे की नमाज़, 13 वा पत्थरबाज गिरफ्तार

दिल्ली पुलिस ने 13 वें पत्थरबाज को गिरफ्तार कर लिया। इसकी पहचान मोहम्मद इमरान के तौर पर हुई। जो LNJP कॉलोनी तुर्कमान गए का रहने वाला है। कुल 25 पत्थरबाजों की पहचान पुलिस ने की है।

10 सोशल मीडिया Influencers की प्रोफाइल पुलिस खंगाल रही है। जामिया की एक महिला को जांच में शामिल होने के लिए कहा है। वहीं
एक सांसद की मौजूदगी को पुलिस अपने तरीके से वेरीफाई कर रही है।

फैज़ ए इलाही मस्जिद से सटे अवैध निर्माण पर MCD का बुलडोजर चला तो सियासी बयानबाजी भी खुब हुई। आज यानी शुक्रवार को जुमें की नमाज से पहले पुलिस अ मला एक पांव पर खड़ा था, वजह, नमाजियों की वजह से कानून व्यवस्था न बिगड़े।

दिल्ली पुलिस ने लोगों से अपील की फैज ए इलाही मस्जिद पर नमाज के बजाय घर पर ही पढ़े।

क्योंकि फैज ए इलाही मस्जिद के आसपास धारा 163 लागू है।
सेंट्रल जिला पुलिस निधिन वल्सन ने बताया कि दिल्ली पुलिस ने तकरीबन 1000 पुलिसकर्मी मस्जिद बाहर और इसके आसपास के इलाकों में तैनात किए। इसके अलावा सीआरपीएफ, रैपिड एक्शन फोर्स के जवान भी तैनात किए गए।

फैज ए इलाही मस्जिद के पास एंटी राइट व्हीकल भी तैनात किए गए ताकि कानों व्यवस्था में खलल न पड़े।

उधर MCD ने अधिकतर मलबा खाली कर लिया है। गैस कटर से सीमेंट को काटकर धीरे धीरे मलबा निकाला जा रहा है।

खबर यहीं तक

Related posts

दिल्ली के इस सेंटर में अब हर साल 1 लाख से ज़्यादा वाहनों की होगी ऑटोमेटेड फिटनेस जांच

Ruby Singh

सिविक सेंटर से सड़क तक हुआ हंगामा, गुरु के अपमान मुद्दे पर आमने सामने बीजेपी आप

Ruby Singh

दिल्ली विधानसभा में गूंजेगी क्षमावाणी की वाणी ; “विद्याधर से विद्यासागर” प्रदर्शनी भी लगेगी

Ruby Singh

Leave a Comment