DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Police (DP)

पति के हत्या का मुकदमा लड़ रही पत्नी की गोली मार मर्डर, प्रॉपर्टी का था विवाद

पुलिस के मुताबिक वारदात से पहले महिला रचना किसी पास के घर मे किसी की मौत पर शोक मनाने  भलस्वा डेरी गई थी।
हत्यारों ने प्वाइंट ब्लैक रेंज यानी सटाकर गोली मारी है। यानी मोटिव सिर्फ हत्या का था।
हत्यारे बाइक से आये थे।

पुलिस का रिकॉर्ड ये कहता है

थाना : शालीमार बाग
मामला : हत्या

दिनांक 10.01.2026 को लगभग 10:59 बजे पूर्वाह्न, थाना शालीमार बाग में डीडी नंबर 58A के तहत एक पीसीआर कॉल प्राप्त हुई, जिसके बाद स्थानीय पुलिस स्टाफ तुरंत मौके पर पहुंचा।

मौके पर एक महिला का शव पड़ा हुआ मिला। मृतका की पहचान रचना यादव, पत्नी स्वर्गीय विजेंद्र यादव, निवासी 95A, बीसी ब्लॉक, शालीमार बाग, उम्र लगभग 44 वर्ष के रूप में हुई। मृतका के सिर में गोली लगने की चोट पाई गई। मौके से एक खाली कारतूस भी बरामद किया गया।

तत्काल क्राइम टीम और एफएसएल टीम को मौके पर बुलाया गया और घटनास्थल का गहन निरीक्षण किया गया।

स्थानीय जांच में यह सामने आया कि मृतका के पति स्वर्गीय विजेंद्र कुमार की पूर्व में एफआईआर संख्या 445/23, धारा 302 आईपीसी, थाना जहांगीरपुरी के तहत हत्या हो चुकी है। उक्त मामला वर्तमान में न्यायालय में विचाराधीन है।

गोली चलाने वाले व्यक्ति की पहचान करने के लिए आगे की जांच जारी है। मामले में आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जा रही है।

Related posts

प्रवेश वर्मा ने केजरीवाल को हराकर बीजेपी का दिल्ली में 27 साल का वनवास खत्म किया

Ruby Singh

नजफगढ़ जोन में DEMS  विभाग के यूडीसी को सीबीआई ने किया गिरफ्तार

Ruby Singh

Cleaning Drive at Gokulpur Drain and Signature Bridge under “Delhi Ko Kude Se Azadi” Campaign on the Occasion of Independence Day

Ruby Singh

Leave a Comment