DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली नगर निगम की ये अनोखी वॉक सांस्कृतिक खजाने की तरफ ले जाती है..

दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार कुतुबमीनार पहुंचे आप कहेंगे इसमें क्या खास ? तो आपको बता दें कि निगम की जिस

हेरिटेज वॉक में अधिकारियों के साथ ही 50 से पचास से शामिल प्रतिभागियों ने दिल्ली सल्तनत के शासकों की कला व कुतुब मीनार और उसके आसपास के स्मारकों के समृद्ध इतिहास को बेहद करीब से देखा।

मध्यकाल के दौरान स्मारक के निर्माण में इस्तेमाल की गई जटिल डिजाइन और वास्तुकला पर करीब नज़र डाला तो कईयों ने इसे अद्भुत और अलग तरह का एक्सपीरिएंस करार दिया।

ये पहल दिल्ली की सांस्कृतिक विरासत को बढ़ावा देने और संरक्षित करने के निगम का प्रयास है। नागरिकों को शहर के समृद्ध इतिहास और विरासत से जोड़ने की पहल दिल्ली नगर निगम के विरासत प्रकोष्ठ ने की। कुतुब मीनार में हेरिटेज वॉक का आयोजन था।

हेरिटेज़ वॉक में दिल्ली नगर निगम आयुक्त अश्वनी कुमार, अतिरिक्त आयुक्त पंकज नरेश अग्रवाल, ज़ोन उपायुक्त, वरिष्ठ अधिकारी, इतिहासकार और प्रतिभागी शामिल हुए।

Related posts

पहलगाम आतंकी हमला : पाकिस्तानियों के देश छोड़ने में सिर्फ एक दिन बाकी, फिर भी दिखे तो पुलिस को बताएं

Ruby Singh

करोल बाग विवाद के बाद अरुणाचल के युवक ने नस्लीय गाली-गलौज का आरोप लगाया; पुलिस का कहना— कोई चोट नहीं, कार्रवाई की जरूरत नहीं

Ruby Singh

No worry of dirty roads, You can able to view where and when the sweeping machines are working ; Here is how

Ruby Singh

Leave a Comment