DelhiCivicAlerts
Delhi politics

3 तरह की चेतावनी दिल्ली को बाढ़ से बचाएगी, नई सरकार ने बनाया ये प्लान

बाढ़ का रिकार्ड तो दिल्ली में बीते सीजन में टूट चुका है। नई रेखा सरकार के सामने साल 2025 में मॉनसून की चुनौतियों और बाढ़ से निबटने के लिए खास इतजाम किये गये हैं। हथिनी कुंड बैराज, सीडब्ल्यूसी और आईएमडी के बीच रीयल-टाइम नेटवर्क से निगरानी की जा रही है।  यातायात प्रबंधन योजना भी तैयार है। ट्रांस-यमुना क्षेत्र के तीनों जिलों के लिए तीन सेक्टर समितियों का गठन किया गया। केंद्रीय बाढ़ नियंत्रण कक्ष 15 जून 2025 से डीएम (पूर्वी) कार्यालय में कार्यरत है, जो पूरे शहर के लिए समन्वय केंद्र के रूप में कार्य करेगा।

हथिनी कुंड से छोड़े गए पानी के आधार पर तीन स्तरीय चेतावनी प्रणाली (स्तर I, II, III) लागू की गई है, जिससे 36 घंटे पहले कार्यवाही की जा सकेगी। 14 बचाव नावें, 26 पंप, 5 मोबाइल पंप और 1 स्थायी पंप काम पर हैं।  राजस्व, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण, एमसीडी, दिल्ली जल बोर्ड, डीयूएसआईबी, स्वास्थ्य, पुलिस, शिक्षा, डीडीए, पीडब्ल्यूडी और बीएसईएस सहित सभी प्रमुख विभागों के नोडल अधिकारी तैनात किए गए हैं।

संभावित बाढ़ प्रभावित परिवारों की पहचान कर उनके अन्य जगह भेजने की योजना तैयार की गई है। राहत शिविरों की स्थापना, राहत सामग्री वितरण और स्वयंसेवकों की तैनाती की योजना तैयार है। यमुना नदी के जलस्तर की वास्तविक समय निगरानी की जा रही है। इसके लिए सीडब्ल्यूसी, हथिनी कुंड बैराज और आईएमडी से डेटा लिया जा रहा है। बाढ़ नियंत्रण कक्ष स्थापित कर निगरानी की जा रही है। संवेदनशील स्थलों की पहचान कर ली गई है।  सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग (I&FC) की तैयारी मुख्य अभियंता, सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण विभाग ने बताया  23 स्थायी पंपों के अतिरिक्त 4 अस्थायी और 5 मोबाइल पंप तैयार रखे गए हैं। सभी फ्लडगेट और रेगुलेटर कार्यशील स्थिति में हैं। विभाग अप्रत्याशित वर्षा से निपटने के लिए भी पूर्ण रूप से तैयार है।

शिक्षा, गृह, बिजली एवं शहरी विकास आशीष सूद ने मानसून सत्र 2025 के लिए बाढ़ की तैयारियों” के लिए उत्तर-पूर्वी, शाहदरा और पूर्वी जिलों के जिलाधिकारियों के साथ एक बैठक की। जिलाधिकारियों के साथ मुख्य अभियंता, आई एंड एफसी विभाग, तथा संबंधित विभागों के वरिष्ठ अधिकारी थे।

Related posts

Fire in the Shahbad Dairy evoked strong protest from the Congress, is there any conspiracy in the fire that destroyed the slums?– Devendra Yadav

Ruby Singh

MCD South Zone organises ‘Raahgiri programme’ as part of ‘Delhi ko Kude se Azadi’ Swachta campaign

Ruby Singh

“इस सदन का प्रत्येक पत्थर उन महान आत्माओं की विरासत समेटे है, जिन्होंने स्वतंत्रता संग्राम में अद्वितीय योगदान दिया” – गजेन्द्र सिंह शेखावत

Ruby Singh

Leave a Comment