DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

दिल्ली में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया फैल रहा तो कंट्रोल करने वाले डीबीसी कर्मियों ने 22 जुलाई से कर दी हड़ताल ; ये है वजह  

12 जुलाई तक मलेरिया के 101, डेंगू के 246 और चिकनगुनिया के कुल 17 मामले सामने आ चुके हैं। वहीं अब तक 71 हजार 86 घरों में बीमारी फैलाने वाले मच्छरों का प्रजनन पाया गया है। जबकि ठीक इसी समय के दौरान मलेरिया के 2023 में 26, 2022 में 21 और 2021 में कुल 13 मामले ही सामने आये थे। बरसात का मौसम चरम पर है, ऐसे में आने वाले दिनों में दिल्ली वालों को और ज्यादा परेशानी हो सकती है और उनकी जान खतरे में पड़ सकती है।

पिछले साल जुलाई के दूसरे सप्ताह में मलेरिया के दिल्ली में केवल 90 मामले सामने आये थे जबकि इस साल यह आंकड़ा 101 तक पहुंच गया है। बरसात के मौसम में फैलने वाली बीमारियों से बचने के लिए एमसीडी की संजीदगी का अंदाजा इस बात से लगाया जा सकता है कि एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन ( रजि ) ने 22 जुलाई 2025 को हड़ताल की घोषणा कर दी है।

क्यों हो रही है कल से हड़ताल

दिल्ली के सभी MTS (PH) DBC/CFW कर्मचारियों ने 22 जुलाई 2025 को समय 10:00 बजे दिल्ली नगर निगम मुख्यालय पर अपनी सालों से लंबित मांगों को लेकर हड़ताल करने जा रहे हैं। DBC /CFW कर्मचारी लगातार दिल्ली नगर निगम में पिछले 29 वर्षों से कार्यरत है। इसके लिए कर्मचारी उपराज्यपाल को, दिल्ली के मुख्यमंत्री को, निगम कमिश्नर को और आला अधिकारियों को कई बार पत्र द्वारा और मौखिक रूप से अवगत करा चुके है। कई बार बातचीत और मीटिंग के लिए भी कहा। पहले डीबीसी कर्मी का 6 महीने में कांट्रैक्ट रद्द होजाता था लेकिन एमटीएस स्टाफ बन जाने से अब ऐसा नही होता। 28 साल पुरानी मांगे मान लिए जाने पर एक नई मुसीबत शुरू हो गई।  मेडिकल लीव नही मिल रही और सैलरी का अंतर बढ़ गया।

अधिकारियों ने किये वादे, नहीं दी मिनट्स की कॉपी

 8जुलाई 2025 को दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य अधिकारी की चेयरमैनशिप में कर्मचारियों के साथ मीटिंग की गई। जिसमें कोई हल नही निकलने से कर्मचारी गुस्से में हैं। एंटी मलेरिया एकता कर्मचारी यूनियन ( रजि )  महासचिव  देवानंद शर्मा ने कहा कि कर्मचारियों में जूनियर को सीनियर और सीनियर को जूनियर किया जा रहा है जो की कानूनन खिलाफ है। इसके लिए कोई भी अधिकारी कर्मचारी की सुनने को तैयार नहीं है। कई जूनियर कर्मचारियों को उनकी सैलरी बढ़ाकर भी दी जा रही है । साल 1996 से कार्यरत कर्मचारियों को आज तक भी मिनिमम वेज पर रखा जा रहा है। कोई सुनवाई न होने पर और किसी भी तरीके से कोई भी अधिकारी कर्मचारी के साथ हो रहे भेदभाव को गंभीरता से नहीं ले रहा है। कर्मियों का मुद्दा पहले स्टैंडिंग कमिटी में पार्षदों ने उठाया फिर 17 जुलाई 2025 को निगम प्रशासन और एडिशन कमिश्नर द्वारा आयोजित मीटिंग में कोई फैसला लिखित रूप से न आने के कारण भी कर्मचारियों में भारी रोष है। 5 दिन से ज्यादा का वक्त बीत चुका है कोई भी हल नहीं निकल पाने के कारण कर्मचारियों ने 22 जुलाई 2025 को दिल्ली नगर निगम मुख्यालय पर हड़ताल करने का फैसला लिया। जिसकी पूर्णतया जिम्मेदारी शासन प्रशासन की होगी । और इसके बावजूद भी हल नहीं निकला तो सभी कर्मचारी प्रतिदिन रोड पर 12 जोनों में पूरी ताकत के साथ पैदल परेड कर प्रशासन से न्याय की गुहार लगाते हुए मार्च करेंगे।

डिप्टी मेयर ने माना सैलरी का अंतर

जलजनित बीमारियों का आलम क्या है तो एमसीडी की माने तो अभी तक 10 हजार 426 लोगों के खिलाफ अभियोजन की कार्रवाई की जा चुकी है और उनसे अब तक 9 लाख 25 हजार 307 रूपये की वसूली की जा चुकी है।

Related posts

Delhi Police Busts Stolen Vehicle Dismantling Racket in West District; Three Auto-Lifters Arrested

delhicivicalerts

आपदा में साथ – 9,000 सैनिटरी पैड पहुँचे पंजाब की बाढ़ प्रभावित महिलाओं तक

delhicivicalerts

No development work was done in the past two and a half years, but now positive steps will be taken towards development – Satya Sharma, Chairperson, Standing Committee

delhicivicalerts

1 comment

सिविक सेंटर बनेगा संघर्ष का मैदान – बच्चों और परिवार संग उतरेंगे कर्मचारी - DelhiCivicAlerts December 11, 2025 at 5:49 pm

[…] दिल्ली में डेंगू, मलेरिया, चिकनगुनिया … […]

Reply

Leave a Comment