DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCD: सितंबर महीने के पहले शनिवार को पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM), सफाई पर ख़ास ज़ोर

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने तय किया कि सितंबर महीने के पहले शनिवार को पैरेंट-टीचर मीटिंग (PTM) आयोजित की जाएगी, लेकिन इससे पहले सभी कक्षाओं की विशेष सफाई होगी।

खास बात है कि हर स्कूल में कम से कम 3-4 सफाई कर्मचारी नियुक्त होंगे । इसकी फाइल जल्दी चलाकर ये यह व्यवस्था लागू होगी।

बच्चों की वर्दी के पैसे जल्दी ही बच्चों के खातों में ट्रांसफर किए जाएंगे। अधिकारियों ने बताया कि निगम के सभी विद्यालयों में पुस्तकों का बांटा जा चुका है।

बैठक में शिक्षा के स्तर को उच्च बनाने तथा निगम स्कूलों की मरम्मत और रखरखाव से संबंधित विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। अध्यक्ष श्री योगेश वर्मा ने अधिकारियों से पूछताछ कर यह सुनिश्चित करने के निर्देश दिए कि प्रत्येक स्कूल की मरम्मत और शौचालय व्यवस्था की रिपोर्ट शीघ्र प्रस्तुत की जाए। उन्होंने कहा कि बच्चों को स्वच्छ पेयजल उपलब्ध कराया जाए, सफाई व्यवस्था सुदृढ़ की जाए तथा कक्षाओं को नियमित रूप से स्वच्छ रखा जाए।

“सभी अधिकारियों और शिक्षकों को निर्देश दिए हैं कि सभी कामों को प्राथमिकता के आधार पर जल्दी पूरा करना है क्योंकि निगम के प्राथमिक विद्यालय ही बच्चों की शिक्षा की नींव और आधारशिला हैं।”

शिक्षा समिति अध्यक्ष, योगेश वर्मा

दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग बैठक की अध्यक्षता योगेश वर्मा ने की। बैठक में एडिशनल कमिश्नर पंकज अग्रवाल, शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष अमित खड़खड़ी, संजय सिंह, 12 जोन के डिप्टी डायरेक्टर, एडिशनल डायरेक्टर उपस्थित रहे।

Related posts

नियम तोड़े, कारोबार सील: पश्चिमी दिल्ली में एमसीडी का बड़ा कदम

Ruby Singh

नए एजुकेशन बिल पर थैंक यू और विरोध ; मंत्री ने कहा बहकावे में न आएं अभिभावक

Ruby Singh

हाइब्रिड मोड  में पांचवीं कक्षा तक के स्कूल; लेकिन जान लें ग्रैप चरण-III तोड़ा तो क्या होगी कार्रवाई

Ruby Singh

Leave a Comment