DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

खतरनाक पेड़ों को लेकर सख्त हुई रेखा सरकार, खतरनाक पेड़ों की होगी पहचान, तय हुई अधिकारियों की जवाबदेही

कालकाजी में मूसलाधार बारिश के दौरान एक पेड़ के मोटर साइकिल पर गिरने से मौत के बाद सरकार अब ऐसे पेड़ों को लेकर सख्त हो गई। सड़क जिस विभाग की होगी उनको आदेश मिल चुका है कि ऐसे पेड़ों की पहचान करें, जो लोगों की जान के लिए खतरा बन सकते हैं। विभागों को यह भी आदेश जारी किया है कि वे नियमानुसार ऐसे पेड़ों की छंटाई, हटाने या प्रतिरोपण करें।

मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता के अनुसार मॉनसून के मौसम में भारी बारिश व तेज हवाओं के चलते सड़क किनारे या सार्वजनिक स्थलों पर अत्यधिक बड़े, असुरक्षित या जर्जर पेड़ लोगों की सुरक्षा व संपत्ति आदि के लिए गंभीर खतरा पैदा करते हैं। ऐसे पेड़ों की समय रहते छंटाई, देखरेख या स्थानांतरण आवश्यक है। पेड़ों का उचित रखरखाव न केवल पेड़ों के गिरने से होने वाली दुर्घटनाओं को रोकेगा बल्कि यातायात को सुचारु रखेगा और बिजली तथा अन्य आवश्यक सेवाओं को होने वाले नुकसान को भी कम करेगा।

दिल्लीवासियों की सुरक्षा हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है। यह हमारी जिम्मेदारी है कि ऐसी घटनाएं दोबारा न हों और जनता सुरक्षित वातावरण में जीवन व्यतीत कर सके। इसीलिए संबद्ध विभागों को तुरंत कार्रवाई करने के निर्देश दिए गए हैं। हर विभाग और एजेंसियों में जिम्मेदार अधिकारियों को नामित किया जाएगा जो इस काम की निगरानी करेंगे, सुरक्षा मानकों के अनुरूप छंटाई सुनिश्चित करेंगे और समय पर कार्य पूरा होने की रिपोर्ट देंगे।

मुख्यमंत्री का यह भी कहना है कि जिन इलाकों में पदयात्रियों या वाहनों की संख्या ज्यादा हो, वहां पेड़ों की छंटाई को प्राथमिकता दी जाए।

Related posts

Municipal Corporation to Undertake Development Works in Unauthorised Colonies

delhicivicalerts

#DelhiMCDBypolls: 2024-2025 के झटकों के बाद अब 12 सीटों पर साख की लड़ाई—तीनों दलों के लिए अग्निपरीक्षा

delhicivicalerts

भाजपा सांसद का संजय सिंह पर दोहरी वोटिंग का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग

delhicivicalerts

Leave a Comment