DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

भाजपा सांसद का संजय सिंह पर दोहरी वोटिंग का आरोप, कांग्रेस ने की जांच की मांग

बीजेपी सांसद रामबीर सिंह बिधूडी ने आप नेता संजय सिंह और उनकी पत्नी अनीता सिंह पर दिल्ली और सुल्तानपुर दोनों जगहों पर वोट डालने का आरोप लगाते हुए इसके खिलाफ कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कांग्रेस नेता देवेन्द्र यादव ने भी चुनाव आयोग से आग्रह किया है कि वह इस मामले की जांच करे। उनके अनुसार, यह मामला रिप्रेजेंटेशन ऑफ़ पीपल एक्ट की धारा 31 के तहत दंडनीय अपराध है।

देवेन्द्र यादव ने संजय सिंह पर आरोप लगाया कि यदि उनकी पत्नी अनीता सिंह दिल्ली की मतदाता सूची में नाम दर्ज करा चुकी हैं, तो उन्होंने सुल्तानपुर, उत्तरप्रदेश का वोटर होने का शपथ पत्र कैसे दिया? यादव ने यह भी कहा कि इस मुद्दे पर चुनाव आयोग और कानून लागू करने वाली एजेंसियों को त्वरित जांच कर दोषियों को दंडित करना चाहिए।

यादव ने कहा कि आम आदमी पार्टी और भाजपा दिल्ली में विभाजन की राजनीति कर रहे हैं, जोकि दिल्ली की असली समस्याओं से ध्यान भटकाने की कोशिश है। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली के विकास के मुद्दे पर बात होनी चाहिए, तब ये पार्टियां वोट बैंक की राजनीति कर रही हैं। यादव ने यह भी आरोप लगाया कि भाजपा और आप वर्षों से लोगों को छल रही हैं और अब दिल्ली के लोग एकमात्र विकल्प के रूप में कांग्रेस की ओर देख रहे हैं।

देवेन्द्र यादव ने दिल्ली में कांग्रेस सरकार के 15 साल के विकास कार्यों की प्रशंसा की और कहा कि कांग्रेस सत्ता में वापस आकर दिल्ली को समस्याओं से निजात दिलाएगी। उन्होंने जनता से आग्रह किया कि वे वर्तमान राजनीतिक माहौल को समझें और सही निर्णय लें। संजय सिंह ने अमित मालवीय पर साधा निशाना: बीजेपी के अमित मालवीय द्वारा सुबह से ही गलत सूचनाएं फैलाई जा रही हैं

संजय सिंह ने कहा कि मेरी पत्नी अनीता सिंह ने मई 2024 में लोकसभा चुनाव में CPWD मतदान केंद्र पर अपना वोट डाला। भाजपा अपने दावों की जांच के लिए चुनाव आयोग की वेबसाइट भी नहीं देख रही। भाजपा नेता आदतन झूठ बोलते हैं, वे हमेशा झूठ फैलाने की कोशिश करते रहते हैं। मनोज तिवारी और उनके आईटी सेल पर्सन (अमित मालवीय) द्वारा लगाया गया शपथ पत्र जनवरी का है। मै इनके खिलाफ मानहानि का दावा करूंगा।

Related posts

कुल 250 वार्ड में से हर एक को MCD ने दिया 40 हज़ार, क्या काफी होगा?

delhicivicalerts

Single App to Handle Grievances Related to Government Departments, Police, MCD, DDA and More: CM

delhicivicalerts

Enhancing Urban Hygiene: MCD’s Comprehensive Plan for Delhi’s Public Toilet Infrastructure with Community Engagement

delhicivicalerts

Leave a Comment