DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

विश्व पुस्तक मेले में पहली बार लगा MCD शिक्षा विभाग का स्टॉल

नई दिल्ली के भारत मंडपम में आयोजित विश्व पुस्तक मेले में आज दिल्ली नगर निगम (MCD) के शिक्षा विभाग द्वारा स्थापित काउंटर का विधिवत उद्घाटन किया गया। उद्घाटन शिक्षा समिति के चेयरमैन योगेश, उप-चेयरमैन अमित खड़खड़ी एवं निदेशक शिक्षा निखिल तिवारी द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।

विश्व पुस्तक मेले में MCD का स्टॉल पहली बार लगाया गया है, जो निगम शिक्षा विभाग की उपलब्धियों और शैक्षिक नवाचारों को राष्ट्रीय स्तर पर प्रस्तुत करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। इस स्टॉल के माध्यम से MCD द्वारा शिक्षा के क्षेत्र में किए जा रहे नवाचारों, योजनाओं एवं उपलब्धियों को आम जनता के समक्ष रखा गया है।

स्टॉल पर सभी ज़ोन्स में संचालित शैक्षिक पहलों की सैंपल प्रदर्शनी लगाई गई है, ताकि शिक्षक, प्रधानाचार्य एवं अभिभावक इन पहलों को समझकर उन्हें विद्यालय स्तर पर प्रभावी रूप से लागू कर सकें। विभाग द्वारा इन सभी शैक्षिक नवाचारों को अगले वर्ष पुस्तक के रूप में प्रकाशित करने की योजना भी बनाई गई है।

विश्व पुस्तक मेले में लगाए गए इस स्टॉल पर सभी कक्षाओं की वर्कशीट्स, एडुपाथ (Teaching Learning Material – TLM) तथा विद्यालयों की सफलता की कहानियाँ (Success Stories) भी प्रदर्शित की गई हैं, जो जमीनी स्तर पर शिक्षा में हो रहे सकारात्मक बदलावों को दर्शाती हैं।

इस अवसर पर शिक्षा समिति के चेयरमैन योगेश वर्मा ने शिक्षा विभाग के प्रयासों की सराहना करते हुए कहा कि इस प्रकार के आयोजन हर ज़ोन में किए जाने चाहिए, ताकि अधिक से अधिक शिक्षक, विद्यार्थी और अभिभावक इन नवाचारों से लाभान्वित हो सकें। उन्होंने कहा कि ऐसी पहलें निगम विद्यालयों में गुणवत्तापूर्ण एवं नवाचार-आधारित शिक्षा को मजबूती प्रदान करेंगी।

ख़बर यहीं तक

Related posts

यूज़र चार्ज पर बीजेपी का विरोध प्रदर्शन, आप ने अधिकारियों पर फोड़ा ठीकरा

delhicivicalerts

Digital Era Cannot Dim India’s Reading Spirit, Says CM Rekha Gupta ‘Love for Books Will Make India a Vishwaguru’

delhicivicalerts

Jetty Construction, Safety Infra, and Route Planning Reviewed for Delhi’s First River Cruise

delhicivicalerts

Leave a Comment