DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsDelhi Crime

स्पेशल सेल ने नरवणे की कथित पुस्तक ‘Four Stars of Destiny’ के ऑनलाइन लीक की जाँच शुरू की

बिना पब्लिश हुई किताब ने सियासी हंगामें के साथ ही दिल्ली पुलिस की नींड उड़ा दी है। लिहाजा स्पेशल सेल ने मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी।

दिल्ली पुलिस ने विभिन्न ऑनलाइन सोशल मीडिया प्लेटफ़ॉर्म और समाचार मंचों पर मिली उस जानकारी का संज्ञान लिया है, जिसमें दावा किया गया था कि पुस्तक ‘Four Stars of Destiny’ की प्री-प्रिंट प्रति प्रसारित की जा रही है। यह भी बताया गया कि इस पुस्तक के प्रकाशन हेतु आवश्यक अनुमति संबंधित प्राधिकरणों से अभी प्राप्त नहीं हुई है।

जाँच के दौरान यह पाया गया कि इसी शीर्षक वाली एक टाइप-सेट पुस्तक की पीडीएफ प्रति, जो प्रतीत होता है कि एम/एस पेंगुइन रैंडम हाउस इंडिया प्रा. लिमिटेड द्वारा तैयार की गई है, कुछ वेबसाइटों पर उपलब्ध है। साथ ही, कुछ ऑनलाइन मार्केटिंग प्लेटफ़ॉर्म पर इस पुस्तक का तैयार कवर इस प्रकार प्रदर्शित किया गया है मानो यह बिक्री के लिए उपलब्ध हो।

इस कथित लीक/अनधिकृत प्रकाशन की गहन जाँच करने के उद्देश्य से विशेष प्रकोष्ठ में एक मामला दर्ज किया गया है और जाँच प्रारंभ कर दी गई है

—ख़बर यहीं तक

Related posts

स्टैंडिंग कमेटी का बड़ा फैसला संपत्ति कर में मिलने वाले 10% तक की छूट को 31 जुलाई तक बढ़ाया गया

delhicivicalerts

विधानसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष ने आम आदमी पार्टी पर आवारा पशुओं के आरोप मढ़ा

delhicivicalerts

#DiyasToDisposal: Mayor Raja Iqbal Singh Leads Green Push with Massive Diya Collection Drive

delhicivicalerts

Leave a Comment