DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

विधानसभा चुनाव के बीच नेता प्रतिपक्ष ने आम आदमी पार्टी पर आवारा पशुओं के आरोप मढ़ा

Municipal Corporation of Delhi (MCD) - Public toilet infrastructure - Cleanliness and accessibility - CTCs, PTs, urinals - Sanitation department - NGOs - Build-Operate-Transfer (BOT) model - Public sanitation efforts - Infrastructure development - Rs. 18 Crore - Repairs and enhancements - Monitoring and upkeep - Daily cleaning roster - User feedback - QR code-based system - Accountability and transparency - Community ownership and responsibility - Urban development - Public welfare

दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी के शासनकाल में हर दिल्लीवासी आवारा पशुओं के कहर से हल्कान, सो रहे हैं दिल्ली के मेयर साहब- सरदार राजा इकबाल सिंह

दिल्ली नगर निगम की आम आदमी पार्टी चुनावों के चलते जनता से चांद तारे तोड़ लाने के कर रही है वादे, नागरिकों की रोजमर्रा की समस्याओं की नहीं है कोई सुनवाई- सरदार राजा इकबाल सिंह

दिल्ली नगर निगम में नेता प्रतिपक्ष एवं पूर्व महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली में दिन ब दिन गंभीर होती जा रही आवारा पशुओं की समस्या को लेकर निगम की सत्ताधारी आम आदमी पार्टी को घेरा। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि जब से दिल्ली नगर निगम में आम आदमी पार्टी आई है तब से हर दिल्लीवासी आवारा पशुओं की समस्या से ग्रसित है। उन्होंने कहा कि आज के समय में सबसे अधिक ज्वलंत मुद्दा आवारा पशुओं का है जिससे हर दिल्लीवासी परेशान है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि आए दिनों आवारा पशुओं की वजह से हादसे हो रहे हैं और निगम प्रशासन के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है।निगम चुनाव के समय आम आदमी पार्टी ने आवारा पशुओं से निजात दिलाने की गारंटी दी थी जोकि झूठी साबित हुई है।

सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि चुनावों के समय तो आम आदमी पार्टी के नेतागण जनता को चांद तारे तक तोड़ लाने की कसमें खाते हैं लेकिन जीतने के बाद रोजमर्रा के कामों के लिए भी जनता को परेशान होना पड़ता है। निगम चुनाव के समय भी आम आदमी पार्टी ने कई झूठी गारंटियां दी थी जिनकी सुध लेने वाला आज के समय की भी नहीं है। सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली में ऐसी एक भी गली या सड़क नहीं मिलेगी जहां आवारा पशुओं का जमघट लगा हुआ न मिले। सरदार राजा इकबाल सिंह ने दिल्ली की जनता से अपील की कि आम आदमी पार्टी के झूठ और फरेब का करारा जवाब दे।

Related posts

नज़फगढ़ ज़ोन में सीबीआई की रेड, वेटनरी इंसपेक्टर धराया

delhicivicalerts

Fully Paperless Third (Monsoon) Session of Delhi to Begin from August 4, 2025

delhicivicalerts

SC decision strengthens a balance between environmental protection and public convenience towards a developed Delhi-Chief Minister Rekha Gupta

delhicivicalerts

Leave a Comment