North West लोकसभा क्षेत्र की RWA और NGO ने नशे, सट्टे व बढते अपराध को रोक पाने मे नाकामयाब होने पर दिल्ली पुलिस के खिलाफ जन आक्रोश प्रदर्शन S-ब्लॉक चौक, मंगोलपुरी पर प्रदर्शन हुआ।

सुरेन्द्र तोमर (URD लोकसभा समन्वयक) और मोहन शर्मा (अध्यक्ष URD सुल्तानपुरी AC-10) ने कहा कि URD की ओर से SHO, ACP, DCP और CP तक सभी से शिकायते की गयी माननीय मुख्यमंत्री रेखा गुप्ता जी से भी मुलाकात कर इन समस्याओ को उनके समक्ष रखा गया, सुल्तानपुरी मे DCP साहब की जनसभा भी कराई गई, लेकिन सिवाय भरोसे के कोई सख्त कार्यवाही नही हुई।
एडवोकेट अनिल माथुर (महासचिव URD सुल्तानपुरी व राष्ट्रपति पदक से सम्मानित) ने कहा कि कमीश्नर दिल्ली पुलिस को लिखित अनुरोध करा गया था कि स्कूल के शुरू होने व छुट्टी के समय के साथ रात्री 1-3 के बीच सख्त पुलिस पेट्रोलिंग होनी चाहिए जो कुछ समय तो चली मगर जैसे ही पेट्रोलिंग बंद हुई अचानक वारदात का सिलसिला बढ गया है।
नारायण सिंह (D-2 ब्लॉक RWA), हुक्म सिंह (सुल्तानपुरी RWA) और जय राम (जन आवास RWA, थाना राजापार्क) ने बताया कि हमारी आरडब्ल्यूए द्वारा करी शिकायतो पर वह सूचना नशे के अवैध कारोबार करने वालो तक लीक करी जा रही है जिसपर यह अपराधी हमे व हमारे परिवारो को धमका व झूठे मुकदमा दर्ज करा दवाब डालने का प्रयास करते है और पुलिस खानापूर्ति करती है।
नरेश शर्मा, संदीप, अजय और संजय (RWA मंगोलपुरी) व पीड़ित परिवारो ने कहा कि पुलिस लापरवाही व सक्रिय ड्युटी ना करने की वजह से आज उनके परिवार के सदस्य अपनी जान से हाथ धो बैठे है या जख्मी हालत मे जिंदगी गुजार रहे है। पुलिस के निठल्ले रवैये के कारण अपराधी दबंग हो कर निडर घूम रहे है और शरीफ इंसान डरा-डरा सा अपने घरो मे बैठा रहता है या इनके अपराध पर चुप्पी साधने पर मजबूर है।
URD दिल्ली के महासचिव सौरभ गांधी ने कहा इन समस्याओ को लेकर राज्य ग्रह मंत्री से लेकर आयुक्त दिल्ली पुलिस से कई बार मिलने की मांग करी गयी है मगर वह समय ही नही निकाल पा रहे है। उन्होंने कहा की कुछ समय पूर्व होली पर हुई मौत पर जिस तरह कार्यवाही करी गयी अगर यही कार्यवाही हर अपराधी के साथ हो तो कानून का सम्मान सबके दिलो मे होगा। अपराधी का कोई धर्म नही होता है इस विधानसभा मे जिस प्रकार लोगो के घरो के चिराग बुझ गये है उन पर क्या बीत रही है यह कोई नही जान सकता। सरकार कानून सख्ती से सभी अपराधियों पर एक सा लागू करे।

नशे के इस कारोबार का असर ना सिर्फ इस विधानसभा पर बल्कि पूरी दिल्ली मे होता है जब अपराधी इस नशे के कारण वारदाते करने का हौसला बढा लेते है। नशे के कारण पति अपनी तनख्वाह घर नही लाते बच्चे चोरी की आदत मे लिप्त होते जा रहे है नशा के पैसे ना मिलने पर लूट की वारदात बढती है और हत्या करने का जुनून इसके साथ बढ रहा है खास कर अपराध मे नाबालिग बच्चे बढ रहे है। हमारे समाज के लिए जरूरी है कि वह बच्चों का ध्यान खेलकूद व अन्य तरफ मे जितना व्यस्त करेगे उतना ही उनका जीवन भी सुधरेगा।
इसके बाद आरडब्ल्यूए प्रतिनिधिमंडल ने थाना प्रमुख से मुलाकात कर अपनी बात रखी
खबर यही तक

