DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

MCD स्कूलों के 91 उत्कृष्ट शिक्षक हुए सम्मानित


दिल्ली नगर निगम ने साल 2025 के निगम शिक्षक पुरस्कार  समारोह में निगम विद्यालयों के 91 उत्कृष्ट शिक्षकों को सम्मानित किया। इस अवसर पर निगम विद्यालयों से पढ़े 22 पूर्व छात्रों को भी विशेष रूप से सम्मानित किया गया, जो आज आईएएस, आईपीएस, डॉक्टर, इंजीनियर और जनप्रतिनिधि जैसे प्रतिष्ठित पदों पर आसीन हैं।


कार्यक्रम का आयोजन केदारनाथ साहनी ऑडिटोरियम में किया गया, जहां महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने दीप प्रज्ज्वलित कर समारोह का शुभारंभ किया। सांस्कृतिक प्रस्तुतियों और उन्नयन पत्रिका के विमोचन ने कार्यक्रम को और भी विशेष बना दिया।

महापौर ने कहा कि शिक्षक राष्ट्र निर्माता हैं और उनके हाथों में युगों को परिवर्तित करने की क्षमता है। उन्होंने गर्व व्यक्त किया कि निगम विद्यालयों से पढ़े छात्र आज देश की सेवा में उच्च पदों पर कार्यरत हैं। महापौर ने यह भी स्पष्ट किया कि गरीब वर्ग के बच्चों को शिक्षा से वंचित न किया जाए और निगम विद्यालयों को उत्कृष्ट बनाने के लिए कोई कसर नहीं छोड़ी जाएगी।

नेता सदन प्रवेश वाही ने अपने विद्यार्थी जीवन के संस्मरण साझा किए और कहा कि हमें निगम विद्यालयों को और अधिक सशक्त बनाना है। शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि गुरु का कहा एक शब्द जीवन को बदल सकता है और शिक्षकों पर ही देश का भविष्य टिका है। उन्होंने डीबीटी के माध्यम से छात्रों को सीधे लाभ पहुंचाने की पहल को भी रेखांकित किया।

शिक्षा समिति के उपाध्यक्ष  अमित खरखड़ी ने कहा कि निगम का प्रत्येक शिक्षक सम्मान का पात्र है और अब विभाग शिक्षकों की समस्याओं को गंभीरता से हल कर रहा है।

इस समारोह में महिला एवं बाल कल्याण समिति की अध्यक्षा  रेखा रानी, अतिरिक्त आयुक्त  एंजल भाटी, शिक्षा निदेशक निखिल तिवारी सहित निगम के अधिकारी और शिक्षकगण भी उपस्थित रहे।

Related posts

Gold Smuggling Foiled at IGI Airport: Customs Seize 1.3 Kg Gold Bars Concealed Internally

delhicivicalerts

पानी की कमी से दिल्ली को बचाएगा जल प्रबंधन का मास्टर प्लान, जल मंत्री ने की तैयारी

delhicivicalerts

आप शासित MCD मे नेता सदन का बजट भाषण, बीजेपी कर सकती है हंगामा

delhicivicalerts

Leave a Comment