DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi Alerts

बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि से दिल्ली देहात में किसानों को भारी नुकसान

दिल्ली प्रदेश कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने कहा कि दिल्ली में बेमौसम भारी बारिश और ओलावृष्टि से दिल्ली देहात में किसानों की कटी और खड़ी फसल को भारी नुकसान हुआ है, जिस पर रेखा गुप्ता सरकार की तरफ से किसी भी तरह के मुआवजे की घोषणा नही करना भाजपा का किसान विरोधी और गरीब विरोधी चेहरा उजागर करता है। गेहू की फसल लगभग तैयार है और कटाई भी चल रही है ऐसे में बारिश के कहर ने किसानों की फसल को लगभग बर्बाद कर दिया है, दिल्ली कांग्रेस पूर्व की भांति प्रभावित किसानों की हुए नुकसान पर प्रति एकड़ 50,000 रुपये को दोहराकर तुरंत अदायगी की घोषणा करें।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि बेमौसम बारिश और ओलावृष्टि के बाद किसानों की लहलहाती फसल बर्बाद हो चुकी और किसान फसल बर्बादी के बाद सरकार से मुआवजे की उम्मीद रखता है, जिस पर सरकार को ध्यान देना चाहिए। गेहूं, सरसों के साथ सब्जियां की फसल लगभग बर्बाद होने से किसानों को भारी नुकसान हुआ है। दिल्ली देहात का किसान फसल खराब होने से आर्थिक संकट में है और उन्हें तुरंत राहत की जरुरत है। सरकार को किसानों की फसल बर्बादी का आंकलन करके तुरंत मुआवजा देने का रास्ता साफ करें।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा का किसान विरोधी चेहरा किसी से छिपा नही है और दिल्ली कांग्रेस हमेशा से ही कांग्रेस के हितों की लड़ाई लड़ती है। तीन कृषि काले कानूनों को जबरन देश के किसानों पर थोपकर भाजपा को किसानों के साथ कांग्रेस की लड़ाई और जन नायक राहुल गांधी के सड़क से संसद तक सघर्ष के बाद तीनो कृषि कानूनों को वापस लेना पड़ा था। उन्होंने कहा कि इंडिया यूएस ट्रेड डील में प्रधानमंत्री मोदी भारत के किसानों को लगभग गिरवी ही रख दिया है जिसका विरोध करने पर पुलिस ने तानाशाही रवैया दिखाकर कांग्रेस कार्यकर्ताओं जेल तक में बंद कर दिया था।

देवेन्द्र यादव ने कहा कि भाजपा की केन्द्र सरकार की आम जनमानस के प्रति उदासीनता के कारण देश सहित दिल्ली में भी महंगाई आसमान छू रही है। उन्होंने कहा कि किसानों की फसलों को भाजपा पूजींपति दोस्तों को सीधा इससे जोड़ने के बाद किसानों को उनका तय दाम मिलने पर भी संकट गहरा गया है। अनाज मंडियों में किसानों से व्यापारी अपनी मर्जी से दाम तय करते है जबकि उन्हें सरकारी खरीद पर किसानों को फसल का दाम मिलना चाहिए। उन्होंने कहा कि पूंजीपति मित्रों के निजी सरंक्षण के लिए चिंतित मोदी सरकार गरीब आदमी थाली को लगातार महंगी कर रही है।

खबर यहीं तक

Related posts

GST Reforms Will Be a Milestone in the Nation’s Economy: CM Rekha Gupta

delhicivicalerts

Delhi MCD Bye-Elections 2025: Polling Concludes Peacefully with 38.51% Voter Turnout

delhicivicalerts

Central Procurement Agency to Ensure Seamless Supply of Life-Saving Drugs in Delhi Hospitals

delhicivicalerts

Leave a Comment