DelhiCivicAlerts
BREAKING NEWSDelhi AlertsMunicipal Corporation of Delhi (MCD)

होमवर्क और अटेंडेंस ही नहीं, MCD के वेब ऐप से ये होंगे काम

दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने आज दिल्ली नगर निगम के 500 प्रतिभाशाली छात्रों को एक क्लिक के माध्यम से छात्रवृत्ति सीधे उनके खातों में भेजी गई। सबसे बड़ा अट्रैक्शन वेब ऐप रहा। इसकी डिटेल आगे पहले देखिए आज निगम की शिक्षा में क्या क्या उपलब्धि हासिल हुई। खुद शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने बताया

खास मौके पर दिल्ली के महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के विद्यालयों में देश का भविष्य तैयार हो रहा है। पिछले एक साल में निगम के शिक्षा विभाग में कई नई योजनाओं को शुरू किया एवं छात्रों के सर्वांगीण विकास हेतु प्रयास किए जा रहे हैं।

महापौर सरदार राजा इकबाल सिंह ने कहा कि दिल्ली नगर निगम के शिक्षा विभाग ने आज 1514 निगम विद्यालयों के लिए एक वेब ऐप जारी किया है जिसकी सहायता से अभिभावक घर बैठे ही अपने बच्चों के गृहकार्य,कक्षाकार्य और उपस्थिति इत्यादि जानकारी प्राप्त कर सकेंगे।

दिल्ली नगर निगम की शिक्षा समिति के अध्यक्ष योगेश वर्मा ने कहा कि देश के प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का विजन है कि हम बच्चों को नई एवं अच्छी तकनीक के साथ पढ़ाए। उन्होंने कहा कि इसी कड़ी में आज इस वेब ऐप का शुभारंभ किया गया है। उन्होंने कहा क्यू आर कोड की सहायता से अभिभावक स्कैन करके विद्यालय संबंधी कार्यकलापों की जानकारी घर बैठे प्राप्त कर सकेंगे

योगेश वर्मा ने निगम विद्यालय के 500 छात्रों को 1000 रुपए छात्रवृति देने के लिए सनग्रो कंपनी का धन्यवाद किया। योगेश वर्मा ने कहा कि निगम के विद्यालयों के कक्षा पांच के 500 प्रतिभाशाली खिलाड़ियों की सूची वेबसाइट पर है जिन्हें कोई भी विद्यालय दाखिला दे सकता है। योगेश वर्मा ने बताया कि पीएम श्री एवं सीएम श्री विद्यालय की तर्ज पर दिल्ली नगर निगम द्वारा 24 निगम श्री विद्यालय आरम्भ किए गए हैं।

शिक्षा विभाग की पिछले एक साल में उपलब्धियां आप ऊपर ही पढ़ चुके हैं।

Related posts

स्वामी दयानंद मार्ग पर अवैध मलबा डंपिंग का आरोप, कार्रवाई न होने पर उठे भ्रष्टाचार और मिलीभगत के सवाल

delhicivicalerts

#CivicCrisis: Rama Vihar’s waterlogged lanes and rising garbage mounds have turned into death traps. Who answers for this loss?

delhicivicalerts

Over 50,000 Applications in Just a Few Days for Newly Launched CM Shri Schools

delhicivicalerts

Leave a Comment