DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

झुग्गी-झोपड़ी वोटर्स को साधने पहुंचे अमित शाह

जवाहर लाल नेहरू स्टेडियम पहुंचे अमित शाह ने झुग्गी झोपड़ी क्लस्टर्स को साधने और आम आदमी पार्टी को घेरने का काम किया।

अमित शाह ने कहा कि गत वर्ष आज ही राम लल्ला के प्राण प्रतिष्ठा का जयघोष हुआ था और आज भाजपा की सरकार दिल्ली में बनाने की भी जयघोष हो रहा है। देश भर के भाजपा संगठन में दिल्ली भाजपा ने एक अनुठा इतिहास बनाया है जब 26 सप्ताह तक झुग्गीवासियों के बीच जाकर उनका दुख दर्द, वायदा खिलाफी के खिलाफ रोष को सुन कर उसकी लिस्ट भी बनाई है और समाधान का प्रयास भी शुरू किया है।

जब हमारा घोषणा पत्र आएगा तो आपकी हर दर्द का इलाज होगा। भाजपा का घोषणा पत्र आप-दा के घोषणा पत्र जैसा नहीं होता कि वोट ले लिए और फिर 5 साल के बाद नए झूठ के साथ वोट लेने के लिए आ गए। भाजपा का घोषणा पत्र मोदी की गारंटी है और धरातल जमीन पर पूरा करने की गारंटी होगा। उन्होंने झुग्गीवासियों से कहा कि आप दिल्ली के मुक्तिदाता बन सकते हैं और दिल्ली को कई आपदाओं से मुक्त करा सकते हो। 5 फरवरी दिल्ली की आप-दा से मुक्ति दिन है और भ्रष्टाचार से मुक्ति प्राप्त करना है।

अन्ना हजारे जैसे संत पुरुष को आगे करके जो भ्रष्टाचार के खिलाफ आंदोलन किया और सत्ता में आए उन्होने सभी सरकारों के रिकॉर्ड भ्रष्टाचार तोड़ दिये। आम आदमी पार्टी तो दिल्ली के लिए आप-दा बनी हुई है लेकिन अरविंद केजरीवाल तो आम आदमी पार्टी के लिए ही आप-दा बने हुए हैं। जहां जहां केजरीवाल-सिसोदिया जाते हैं दिल्ली वालों को शराब की बोतल दिखाई पड़ती है।

5 फरवरी को मुक्ति प्राप्ति दिन है झुग्गियों में गंदे पानी से, भ्रष्टाचार से, असंवेदनशीलता से, झूठ बोलने वाली सरकार से मुक्ति मिलेगी। 5 फरवरी को झुग्गीवासी के प्रधानों ने आप-दा मुक्त दिल्ली बनाने का संकल्प ले लिया है क्योंकि दिल्ली के कल्याण का यही एक विकल्प है।

पिछले 10 सालों से दिल्ली के लिए यह आप-दा बनी हुई है। नल खोलो तो गंदा पानी, खिड़की खोलो तो बदबू, बाहर निकलो तो टूटी सड़क, छठ मनाओं तो नहान ना कर पाओ ऐसी यमुना और सड़क के किनारों पर कूड़े के ढेर लगाकर दिल्ली को नरक बनाने का काम किया है। अन्ना को,यमुना को, झुग्गीवासियों को, और दूसरी जगह मौका मिला तो पंजाब को भी झांसा देने का काम किया है। आज पंजाब वाले दिल्ली आकर कहते हैं कि इसका भरोसा मत करना नहीं तो यह आपको भी धोखा देगा। राजनीति में झूठ बोलने वाला, दगा करने वाला, भ्रष्टाचार करने वाला, निष्ठुर और असंवैदनशील व्यक्ति भी होता है लेकिन केजरीवाल में यह सभी गुण है। केजरीवाल भ्रष्टाचार में देश में नंबर वन बने हुए हैं,गरीबों के प्रति असंवेदनशील है और दिल्लीवालों से सिर्फ झूठ बोलने का काम किया।

राज्य की राजधानी में गंदा पानी मिलता है। देश भर से सबसे ज्यादा बच्चे 9वीं और 11वीं क्लास में पूरे दिल्ली में फेल हो रहे हैं। 5.25 लाख बच्चे हैं जिनके नसीब में स्कूल ही नहीं है और आज भी टंकी और बोतल खरीद कर पानी पी रहे है यह बेदना झुग्गीवालों ने हमारे नेताओं को बताया।

केजरीवाल जी बताए कि उन्होंने दस साल में क्या किया। अगर सत्ता और विकास कार्य नहीं हो रहे हैं तो छोड़ दें सत्ता, भारतीय जनता पार्टी सब करके दिखाएगी।

अरविंद केजरीवाल तो इकलौते ऐसे मुख्यमंत्री हैं जिन्होंने जेल में जाकर भी इस्तीफा नहीं दिया। इसलिए अब इन्हें सत्ता छुड़ाने का भाजपा के साथ दिल्लीवालों ने संकल्प ले लिया।

हर साल यमुना में डुबकी लगाने का वादा करने वाले अरविंद केजरीवाल बताए कि आखिर क्या हो गया दिल्ली में पानी इतना भर गया कि 30 लोगों की मौत हो गई।

मोदी जी ने जो 6000 रुपये गर्भवती महिलाओं के लिए दिया उस पैसे को रोकने का पाप अरविंद केजरीवाल ने किया है।

68000 करोड़ रुपये के विकास काम मोदी सरकार ने दिल्ली में किये हैं और आज अगर सवाल किया जा रहा है कि झुग्गी के लिए क्या काम किया तो मैं सबको बताना चाहूंगा कि दिल्ली में झुग्गी के लिए काम करने की जिम्मेदारी अरविंद केजरीवाल सरकार की है।

हमने जब वायदा किया कि अयोध्या में रामलल्ला की मंदिर बनाएंगे तो केजरीवाल जी कहते थे कि मंदिर बनाने से क्या होगा टॉयलेट बनाना चाहिए तो हमने टॉयलेट भी बनाया और 550 साल बाद हमने राम मंदिर भी बनाने का भी काम किया।

यह केजरीवाल थे जिन्होंने कहा था कि हमे धारा 370 से क्या लेना देना हमें मकान चाहिए तो हमने देश भर में 3.58 लाख लोगों को मकान बनाकर जवाब दिया लेकिन दिल्ली में आपने आवास योजना रोकने का काम किया। मोदी जी ने धारा 370 हटाकर हमेशा के लिए कश्मीर को भारत में जोड़ने का काम किया है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा है कि यह मोदी की गारंटी है और हर झुग्गीवालों को एक एक पक्का मकान देने का काम हम करेंगे। गरीब कल्याण के सारे काम हमने जमीन पर उतारने का काम किया है। 80 करोड़ गरीबों को 5 किलो अनाज मोदी सरकार मुफ्त देती है, 3.5 करोड़ गरीबों को घर दिया, 10 करोड़ से ज्यादा गरीबों को गैस सिलेंडर दिया, 6 लाख गांवों में 2.62 लाख घरों में बीजली दी और 12 लाख घरों में शौचालय बनाने का काम मोदी सरकार ने किया।

अरविंद केजरीवाल ने क्या किया गरीबों की झुग्गी से महंगा शौचालय अपने शीशमहल में बनाया, हमने आयुष्मान भारत कार्ड के अंतर्गत 5 लाख रुपये का मुफ्त इलाज 6.86 लाख लोगों का ऑपरेशन हुआ 1 लाख 16 हजार करोड़ खर्च किए गए लेकिन दिल्ली वालों को इसका कोई फायदा नहीं हुआ।

आज 10 साल के बाद दिल्ली की जनता सवाल पूछ रही है तो अरविंद केजरीवाल लेकर आए हैं कि हम भी 15 लाख तक का इलाज करेंगे क्योंकि मोदी जी की योजना लागू कर देंगे तो मोदी पॉपुलर हो जाएंगे।

केजरीवाल को बताना चाहता हूं कि आखिर सूरज की किरण से कब तक भागोगे आज दिल्ली के झुग्गीवाले मोदी-मोदी-मोदी कर रहे हैं।

13000 करोड़ विश्वकर्मा भाईयो-बहनों के लिए लोन देने का काम मोदी जी ने किया लेकिन दिल्ली में उसे भी लागू नहीं किया। अरविंद केजरीवाल ने सारी योजनाएं रोकी लेकिन 68000 लाभार्थियों को इसका लाभ मिला। आपके गरीब बच्चे किसी भी वर्ग से हो, उन्हें 10 फीसदी आरक्षण देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

इतना ही नहीं दिल्ली में 73 लाख लाभार्थी मुफ्त अनाज प्राप्त कर रहे हैं लेकिन केजरीवाल झूठशकहते हैं कि वह दे रहे हैं। आखिर केजरीवाल कब तक झूठ बोलेंगे, अब तो दिल्ली ही इन्हें आप-दा के नाम से जानने लगी है।

2.60 लाख घरों में उज्जवला मोदी सरकार ने दी, 184 करोड़ रुपये की सस्ती दवाईयां दी, 1385 करोड़ रुपये डायरेक्ट वेनिफिट ट्रांसफर किया और किसानों को 6000 रुपये देने का काम मोदी सरकार ने किया लेकिन अरविंद केजरीवाल सिर्फ झूठ बोल रहे हैं।

अरविंद केजरीवाल झुग्गीवालों को कह रहे हैं कि आपकी झुग्गी तोड़ दी जाएगी लेकिन हमारे अंदर तो गरीबों के लिए संवेदना है और मोदी सरकार ही है जिसके राज में 25 करोड़ गरीब गरीबी रेखा के बाहर आ गए, 3.58 लाख लोगों को घर मिला और दस साल अगर “आप” की सरकार ना होती तो झुग्गीवालों को पक्का मकान मिल गया होता इसलिए अभी भी देर नहीं हुई है, एक बार केजरीवाल सरकार को उखाड़ कर फेंक दीजिए हर झुग्गीवासियों को पक्का मकान नरेन्द्र मोदी सरकार देगी।

मनमोहन सिंह की कांग्रेस सरकार ने मनरेगा शुरु किया और कहा कि भाजपा आएगी तो मनरेगा बंद कर देगी लेकिन हमने मनरेगा को सवा 2 गुना करने का काम किया है। केजरीवाल सरकार ने कहा था कि दिल्ली में वर्ल्ड क्लास स्कूल बनाएंगे लेकिन दिल्ली में 2 लाख बच्चे स्कूल ही नहीं जा पा रहे हैं, नल से जल देने का वायदा भी अधूरा रह गया। आज 70 फीसदी मरीज निजी अस्पताल में जाने को मजबूर है। यमुना पूरी तरह से मैली है और आज दिल्ली की हवा ऐसी है कि हर दूसरे बच्चे के फेफड़े पर असर पड़ रहा है।

करप्शन मुक्त प्रदेश बनाने वाले थे लेकिन आज मुख्यमंत्री, उपमुख्यमंत्री, पांच मंत्री, पांच विधायक, एक सांसद सब जेल में गए हुए हैं और अगर दिल्ली से भी ज्यादा किसी को पछतावा होता होगा तो वह संत आदमी अन्ना हजारें को होता होगा कि आखिर ये कैसे प्रोडक्ट बना दी जिसने इतना भ्रष्टाचार कर दिया। विश्वस्तरीय ड्रेनेज सिस्टम बनाने की जगह गंदा पानी की झीलें बनाने का काम केजरीवाल सरकार ने किया है ।

झूठ, फरेब, धोखा और वायदा खिलाफी ये चारो अरविंद केजरीवाल के गुण है और आप-दा दिल्ली की जनता पर इन्होंने भेजी है। जहां जहां भाजपा की सरकार है अगर किसी को सबसे ज्यादा फायदा हुआ है तो वह गरीब भाई बहनों को हुआ है। घर, गैसे, पीने का पानी, शौचालय, दवाईयां, मुफ्त अनाज और शिक्षा देने का काम मोदी सरकार ने किया है।

वोट बैंक में आज अरविंद केजरीवाल इतने फंसे हुए हैं कि उन्होंने भाजपा का मुख्यमंत्री भी घोषित कर दिया। क्या भाजपा का मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल घोषित करेंगे। अब केजरीवाल के झांसे में दिल्लीवाले और झुग्गीवाले नहीं आने वाले हैं इसलिए इस बार सबका हिसाब होगा और आप-दा नहीं सहेंगे बदलकर रहेंगे।

अपने स्वागत सम्बोधन में वीरेन्द्र सचदेवा ने कहा कि पिछले 27 हफ्तों से भाजपा लगातार झुग्गीवासियों का दर्द बांट रही है और जेलरवाला बाग में “स्वाभिमान अपार्टमेंट” की चाभी देने का काम भी उसी का एक हिस्सा है। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने कहा था कि अभी तो हमने पक्का मकान दिया है लेकिन हर झुग्गी के मकान को पक्का करना मोदी की गारंटी है। 16700 करोड़ की सौगात देने के बाद प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने झुग्गीवासियों को दी है।

पिछले 10 सालों से आप-दा सरकार ने दिल्ली को लूटा है उसमें झुग्गीवालों को भी नहीं छोड़ा। अगर केजरीवाल ने दिल्ली को दिया है तो एक बोतल के साथ दूसरा बोतल मुफ्त है। युवाओं को नशे में धकलने की साजिश किया। आखिर झुग्गीवासियों के दर्द को बांटने का भाजपा कर रही है और आगे भी करेगी। भाजपा झुग्गीवासियों को वह सम्मान देगी ताकि दिल्ली के अर्थव्यवस्था में झुग्गीवासियों का भी हाथ हो।

क्या दिल्ली की सरकार को इसलिए हमने चुना ताकि सीवर बेहतर ना हो, बिजली बिल बढ़े हुए आए, सफाई व्यवस्था बदतर है ? अगर दिल्ली में प्रधानमंत्री आवास योजना लागू हो गई होती तो आज यहां भी झुग्गीवासियों के पक्के मकान होते। स्वनिधि योजना, विश्वकर्मा योजना के तहत हमने मदद तो की लेकिन आयुष्मान योजना दिल्ली में लागू नहीं होने दिया। अरविंद केजरीवाल की नियत साफ नहीं है- ना ही वह दिल्लीवालों की मदद करेंगे और ना ही करने देंगे।

आज अरविंद केजरीवाल को जवाब देने का समय आ गया है कि उन्होंने जो झुग्गीवासियों के अंदर डर बैठाया है कि अगर भाजपा आएगी तो झुग्गी तोड़ेगी तो उसे जवाब दीजिए कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की गारंटी है कि अगर भाजपा सत्ता में आएगी तो किसी भी प्रकार की जनकल्याणकारी योजना बंद नहीं होगी।

दिल्ली को बेहतर दिल्ली करके दिखाना ही भाजपा के हर कार्यकर्ताओं का संकल्प है।

प्रदेश भाजपा महामंत्री एवं कार्यक्रम के संचालक विष्णु मित्तल ने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के आवाहन पर हम लगातार झुग्गीवासियों के बीच जा रहे हैं। छह महीना पहले हमने यह अभियान शुरु किया और 250 विस्तारकों के साथ हमने शुरुआत की जिसमें 85 हमारी बहनें भी हैं। हम दिल्ली की झुग्गियों में जाने लगे और नेताओं ने रात्री प्रवास किया। इस दौरान हमने वहां हालात देखे कि दिल्ली का हर व्यक्ति पीने का पानी खरीद रहा है और झुग्गी में बिजली का बिल आ रहा है। गंदगी और ड्यूस्यूब की शौचालय बदतर स्थिति में है। ना राशन कार्ड और ना पेंशन मिलती है। किसी को रोजगार तक नहीं दी गई। आखिर पिछले 10 सालों में अरविंद केजरीवाल ने झुग्गीवासियों के लिए क्या किया इसका जवाब आज झुग्गीवासी पूछ रहे हैं। इसलिए इस बार भाजपा की सरकार लाने के लिए दिल्ली के झुग्गीवासियों ने ठान लिया है।

Related posts

“Local to Global is not merely a slogan but the manifesto of India’s economic revolution” says- Vijendra Gupta

delhicivicalerts

26 जनवरी से ठीक पहले हथियारों का जखीरा बरामद

delhicivicalerts

MCD Extends CGHS Rate Medical Treatment Facility to Sitting Councillors and Their Dependents: Mayor Sardar Raja Iqbal Singh

delhicivicalerts

Leave a Comment