DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

दिल्ली की चुनावी प्रक्रिया में अवैध हस्तक्षेप: जेएनयू प्रोफेसर्स का खुलासा

जेएनयू प्रोफेसर मनुराधा चौधरी की रिपोर्ट में विधानसभा चुनाव की सरगर्मी के बीच एक बड़ा खुलासा किया है। जिसमें बताया गया कि बांग्लादेश और म्यांमार से अवैध प्रवास ने दिल्ली-एनसीआर के सामाजिक-राजनीतिक और आर्थिक ताने-बाने को बदल दिया है, जिसके कारण मुस्लिम आबादी में उल्लेखनीय वृद्धि हुई है।


जेएनयू की रिपोर्ट में विस्तार से बताया गया है कि किस प्रकार अवैध प्रवासियों के इस तरह के आगमन ने न केवल शहर की जनसांख्यिकी को बदल दिया है, बल्कि इसकी अर्थव्यवस्था को बाधित किया है, संसाधनों पर दबाव डाला है, तथा आपराधिक नेटवर्क को भी मजबूत किया है।

भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता डॉ संबित पात्रा ने प्रेसवार्ता के माध्यम से जवाहरलाल नेहरु विश्वविद्यालय की दो प्रोफेसर मनुराधा चौधरी और प्रीति दास द्वारा बनाई 114 पन्नों की एक शोध रिपोर्ट से हुए खुलासे का जिक्र करते हुए बताया कि दिल्ली में म्यांमार से रोहिग्या और बांग्लादेशी घुसपैठियों ने दिल्ली के भौगोलिक इन्फ्रास्ट्रक्चर को कैसे बर्बाद करने का काम किया है, उसका खुलासा रिपोर्ट के जरीए किया गया है। डॉ संबित पात्रा ने कहा कि बांग्लादेशी घुसपैठीयों और म्यांमार से रोहिंग्या दिल्ली में आये हैं उससे दिल्ली शहर के डेमोग्राफी में बदलाव आया है। इसलिए जो 10 साल पहले दिल्ली थी अब वह नहीं रही, यह सब ख़तरे का सूचक है और उसका पूरा खुलासा रिपोर्ट में हैं।

जो कंस्ट्रक्शन कार्य पूर्वांचल और अन्य राज्यों के भाइयों-बहनें को मिलता था उसमें गैर कानूनी ढंग से सेंधमारी करने का काम रोहिंग्या और बांग्लादेशियों ने किया है । जो पैसे पूर्वांचल के भाई बहनों और अन्य राज्यों के भाई बहनों को जाना चाहिए वह सब अब बांग्लादेशी और रोहिंग्या को जा रहे हैं। कहीं इसका डॉक्यूमेंटेशन नहीं है। और इन सब के पीछे पॉल्टिकल संरक्षण खासकर आम आदमी पार्टी और कांग्रेस का एक अहम रोल है। इनका फेक वोट बनाकर यह हमारे इलेक्ट्रोल सिस्टम को प्रभावित करने का काम कर रहे हैं। डॉ संबित पात्रा ने कहा कि आम आदमी पार्टी और कांग्रेस के सानिध्य में दिल्ली में पल रहे घुसपैठिए, बांग्लादेशी और रोहिग्या का क्रिमिनल कनेक्शन भी है।

जो शोध किया गया है उसको प्रोफेसर मनुराधा चौधरी लीड कर रही थी उन्होंने अपने शोध में बताया कि सीलमपुर जामिया नगर, जाकिर नगर, सुल्तानपुरी, मुस्तफाबाद, जाफराबाद द्वारका, गोकलपुरी इत्यादि क्षेत्रों को प्रभावित करती है।

अनेक मौलवियों और इनफॉर्मर ब्रोकर ने इनको बसाने का काम किया है। फेक आइडेंटिटी की फ़ीचर का इस्तेमाल कर कैसे फर्जी अकाउंट खोले जा रहे हैं इसलिए ये बांग्लादेशी और रोहिंग्या आकर हमारे लोगों को कैसे उनके कामों को प्रभावित करते हैं उसका पूरा रिपोर्ट है। ऐसे लोगों का संरक्षण अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी कर रही है। यह दिन दूर नहीं जब यहाँ की परिस्थिति में और बदलाव होगा। सोच समझकर अपने बच्चो के भविष्य को ध्यान में रखकर वोट करें क्योकि वह लोग कौन है जो सी.ए.ए. के खिलाफ नारे लगाते हैं और दूसरी तरफ़ दिल्ली में दंगे करवाने वाले को सम्मान देते हैं।

Related posts

अवैध निर्माण पर SC ने MCD को हड़काया

delhicivicalerts

Virendra Sachdeva: Kejriwal, Bharadwaj Must Answer for 100 Lives Lost

delhicivicalerts

बिना तारीखों और हस्ताक्षर वाले सरकारी आदेश से BJP पर साधा निशाना

delhicivicalerts

Leave a Comment