DelhiCivicAlerts
Delhi Alerts

अवैध निर्माण पर SC ने MCD को हड़काया

सुप्रीम कोर्ट ने चांदनी चौक इलाके में अवैध निर्माण को लेकर MCD की खिंचाई की है।

कोर्ट ने अवैध निर्माण को रोकने में एमसीडी की नाकामी पर नाराजगी जाहिर करते हुए कहा कि MCD इलाके में बिल्डर की कारगुजारी पर आँख बंद किये हुए है।हम CBI जांच का आदेश दे सकते है।

एमसीडी के वकील की ओर से सफाई दी गई कि जिस अवैध निर्माण को लेकर यह मामला है, उसे पहले ही हटा दिया गया है। एमसीडी ने सीलिंग और डेमोलिशन की कार्रवाई को अंजाम दिया है।MCD की कार्रवाई से आश्वस्त होकर ही हाई कोर्ट ने इस केस निपटारा किया है।

हालांकि सुप्रीम कोर्ट इस जवाव से सन्तुष्ठ नहीं हुआ। जस्टिस सूर्यकांत ने कहा कि जब कोई कोर्ट पहुंचता है, तभी MCD ये सारी कवायद करती नज़र आती है।
कोर्ट ने मामले की सुनवाई 1 हफ्ते के लिए टालते हुए MCD से कहा कि वो पहले बताए कि इस मामले में गहन जांच क्यों नहीं होनी चाहिए।

Related posts

आउटर जिला पुलिस ने 175 बांग्लादेशी संदिग्धों के खिलाफ हुई एक्टिव, भिड़े आप और बीजेपी सांसद मंत्री

Ruby Singh

ASO से SO पदोन्नति नियमों में बदलाव से कर्मचारियों का भविष्य संकट में, DoPT निर्देशों की अनदेखी पर सवाल

Ruby Singh

सिरसा ने ली मीटिंग पर्यावरण सुरक्षा के साथ औद्योगिक विकास पर बल**

Ruby Singh

Leave a Comment