DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

पहलगाम आतंकी हमले के विरोध में 25 अप्रैल को बंद रहेंगे ये बाज़ार..CAIT,CTI और NDTA ने किया एलान

दिल्ली के 2 बड़े व्यापारिक संगठनों CAIT,CTI और NDTA ने 25 अप्रैल को दिल्ली के बड़े बाज़ारों में काम बंद का ऐलान कर दिया है। ये पहलगाम आतंकी हमले में मृतकों के लिए श्रद्धांजलि होगी। ये बाज़ार हैं-कश्मीरी गेट, चांदनी चौक,सदर बाजार,चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, भागीरथ प्लेस, राजौरी गार्डन, सरोजनी नगर,कमला नगर, करोल बाग, लाजपत नगर ,साउथ एक्सटेंशन कृष्णा नगर , रोहिणी, कनोट प्लेस, कीर्ति नगर।

कन्फेडरेशन ऑफ ऑल इंडिया ट्रेडर्स (कैट) ने दिल्ली के सभी व्यापारियों से अपील की है कि वे कल अपने प्रतिष्ठान स्वेच्छा से बंद रखें और शांतिपूर्ण तरीके से बंद का पालन करें।

कैट के राष्ट्रीय महामंत्री तथा चांदनी चौक से सांसद प्रवीन खंडेलवाल ने कहा कि यह बंद कोई विरोध प्रदर्शन नहीं, बल्कि एक श्रद्धांजलि और राष्ट्र के प्रति एकजुटता का प्रतीक है। हम सभी व्यापारियों से अपील करते हैं कि वे अपने-अपने बाजारों में सुरक्षा के सभी आवश्यक एहतियाती उपाय अपनाएं और सुनिश्चित करें कि बंद के दौरान किसी प्रकार की अप्रिय घटना न हो। कैट ने दिल्ली पुलिस और प्रशासन से भी अनुरोध किया है कि वे इस बंद के दौरान कानून-व्यवस्था बनाए रखें और सभी बाजारों में शांतिपूर्ण माहौल सुनिश्चित करें।

पहलगाम में आतंकी हमले के विरोध में व्यापारी संगठनों का कनोट प्लेस में विरोध प्रदर्शन

पहलगाम में हुए आतंकी हमले के विरोध में दिल्ली में व्यापारियों के शीर्ष संगठन चैंबर ऑफ ट्रेड एंड इंडस्ट्री सीटीआई के नेतृत्व में दिल्ली के 100 से ज्यादा व्यापारी संगठनों ने कनोट प्लेस में काली पट्टी बांध कर विरोध प्रदर्शन किया और कैंडल मार्च निकाला।
सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल और महासचिव गुरमीत अरोड़ा ने बताया कि आज के विरोध प्रदर्शन में कश्मीरी गेट, चांदनी चौक,सदर बाजार,चांदनी चौक, चावड़ी बाजार, भागीरथ प्लेस, राजौरी गार्डन, सरोजनी नगर,कमला नगर, करोल बाग, लाजपत नगर ,साउथ एक्सटेंशन कृष्णा नगर , रोहिणी, कनोट प्लेस, कीर्ति नगर आदि बाजारों के व्यापारी शामिल हुए कल ये बंद भी रहेंगे।

सीटीआई उपाध्यक्ष राहुल अदलखा और राजेश खन्ना ने बताया कि दिल्ली के व्यापारियों में पहलगाम घटना को लेकर जबरदस्त गुस्सा है और सभी व्यापारी संगठन एकजुट होकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं ,

25 अप्रैल को 100 से ज्यादा बाजार बंद रहेंगे। सीटीआई चेयरमैन बृजेश गोयल ने बताया कि पहलगाम हमले के विरोध में दिल्ली के 100 से ज्यादा बाजार 25 अप्रैल को बंद रहेंगे,

सदर बाजार, भागीरथ प्लेस, नया बाजार, खारी बावली, चावड़ी बाजार, हिन्दुस्तान मर्केंटाइल चांदनी चौक, कश्मीरी गेट, जामा मस्जिद, हौजकाजी, मीना बाजार, मटियामहल, किनारी बाजार, नबी करीम, मुल्तानी ढांडा, दिल्ली वेजिटेबल एंड आयल एसोसिएशन खारी बावली, केमिकल एसोसिएशन खारी बावली, दरियागंज, नई सड़क, बुलियन एसोसिएशन चांदनी चौक, कटरा अशर्फी चांदनी चौक, क्लोथ मार्केट चांदनी चौक, राजौरी गार्डन मार्बल एसोसिएशन, किराना कमेटी खारी बावली, मोरी गेट , डिप्टी गंज बर्तन बाजार आदि व्यापारी संगठनों ने 25 अप्रैल को दिल्ली बंद का समर्थन किया है।

चांदनी चौक नागरिक मंच ने कहा कल चांदनी चौक के लगभग सभी व्यपार बंद रहेंगे लोग चांदनी चौक आने से बचें

चांदनी चौक नागरिक मंच के महामंत्री प्रवीण शंकर कपूर ने कहा है की पुरानी दिल्ली के अधिकांश व्यपारिक संगठनों ने कल पहलगाम में हिन्दू टूरिस्टों के हत्या के विरूद्ध और आतंकवाद एवं पाकिस्तान पर भारत सरकार की कड़ी कार्यवाही के समर्थन में कल व्यपार स्थगित रखने का निर्णय लिया है।

बिजली, किराना, लोहा, अनाज आदि के साथ ही चांदनी चौक का कपड़ा बाजार कल पूरी तरह बंद रहेगा अतः लोग कल चांदनी चौक आने से बचें। कनॉट प्लेस के न्यू दिल्ली ट्रेडर्स एसोसिएशन ने 25 अप्रैल को पूरी तरह से बाज़ार बंद रखने की अपील की है।

Related posts

फॉगिंग बंद ! , दवाई बंद ! अब दिल्ली वालों की जान पर आफ़त !………… अब क्या होगा?

Ruby Singh

Now the District Magistrate of Delhi will inspect the facilities and arrangements being provided in all the night shelters run by DUSIB – Sood

Ruby Singh

दिल्ली विधान सभा चुनाव में 22 सीटों पर सिमटी AAP के 4 निगम पार्षद बीजेपी में हुए शामिल

Ruby Singh

1 comment

Raj Kumar Bidla April 24, 2025 at 3:26 pm

जातिवादी मानसिकता से परहेज़ कर इकठ्ठा हो एकजुट हो मजबूत होना होगा वर्ना बटोगे कटोगे

Reply

Leave a Comment