DelhiCivicAlerts
Delhi AlertsDelhi politics

कृत्रिम जल संकट से बचाने की गुहार, एलजी से मिले बीजेपी अध्यक्ष और सांसद

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष और सांसद ने उपराज्यपाल को आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली वासियों पर थोपे जा रहे कृत्रिम जल संकट के संबंध में ज्ञापन सौपा

दिल्ली भाजपा अध्यक्ष वीरेन्द्र सचदेवा और दिल्ली के सांसद मनोज तिवारी,  रामवीर सिंह बिधूड़ी,  योगेन्द्र चांदोलिया,  कमलजीत सहरावत,  प्रवीन खंडेलवाल और बाँसुरी स्वराज आज दिल्ली के उपराज्यपाल विनय कुमार सक्सेना से मिले और उपराज्यपाल को आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार द्वारा दिल्ली वासियों पर थोपे जा रहे कृत्रिम जल संकट के संबंध में ज्ञापन सौपा।

ज्ञापन में कहा गया है की दिल्ली के लोग आपका ध्यान इस ओर आकर्षित करना चाहते हैं कि आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने हरियाणा राज्य की भाखड़ा नहर से जल आपूर्ति में कटौती की घोषणा कर दिल्ली पर एक कृत्रिम जल संकट थोपने का कार्य किया है।

महोदय, भाखड़ा डैम नहर में जल की कोई कमी नहीं है, फिर भी आम आदमी पार्टी की पंजाब सरकार ने राजनीतिक स्वार्थों की पूर्ति हेतु भाखड़ा नहर से जल आपूर्ति में भारी कटौती की घोषणा की है।

महोदय, दिल्ली को अपनी जल आपूर्ति का 50% से अधिक हिस्सा हरियाणा से प्राप्त होता है और हमें आशा है कि आप इस बात से सहमत होंगे कि कोई भी कृषि प्रधान राज्य, जब वह जल संकट का सामना कर रहा हो, तो पहले अपने जल संसाधनों का उपयोग अपनी आवश्यकताओं की पूर्ति के लिए करेगा।

वास्तविकता यह है कि दिल्लीवासियों ने दिल्ली में आम आदमी पार्टी को सत्ता से बाहर कर दिया है, और अब राजनीतिक अस्थिरता फैलाने के षड्यंत्र के तहत आम आदमी पार्टी के नेता अरविंद केजरीवाल ने दिल्ली को लगभग पूर्ण जल संकट की स्थिति की ओर धकेल दिया है।

हम इस ज्ञापन के माध्यम से आपसे आग्रह करते हैं कि आप इस मामले में हस्तक्षेप करें और दिल्ली को अरविंद केजरीवाल द्वारा निर्मित जल संकट से बचाने हेतु समाधान सुनिश्चित करें।

एलजी से गुहार के पहले अपना रोष प्रकट करते हुए हाथों में अरविंद केजरीवाल की पंजाब सरकार के विरोध नारों की तख्ती उठाये और काली पट्टी बांधे बीजेपी के सांसदों, विधायकों ल संकट के विरोध में दिल्ली के पूर्व मुख्य मंत्री अरविंद केजरीवाल के आवास के करीब एक बस स्टाप पर धरना दिया और मांग की कि अरविंद केजरीवाल पंजाब सरकार को भखडा नहर से की कटौती वापस लें।

फिरोजशाह रोड पर बीजेपी अध्यक्ष का प्रदर्शन

श्री वीरेन्द्र सचदेवा ने इस अवसर पर कहा कि दिल्ली के हक का पानी अरविंद केजरीवाल अब पंजाब में रोक रहे हैं और दिल्ली को गर्मी में प्यासा मारने की साजिश अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी की पंजाब में बैठी सरकार कर रही है।

उन्होंने कहा कि दिल्ली में हार को अभी तक अरविंद केजरीवाल और उनकी पार्टी नहीं पचा पाई है और हार का बदला दिल्लीवालों से लेने के लिए वह यह सब करने की कोशिश कर रहे हैं। दिल्ली के दुश्मन अरविंद केजरीवाल हैं और उनके द्वारा पानी का रोकना पाकिस्तान के समर्थन में उन्हें खड़े करता है।

Related posts

VVIP, सियासी लोगों के साथ ही आम वोटर्स के खास वोट

Ruby Singh

Now the District Magistrate of Delhi will inspect the facilities and arrangements being provided in all the night shelters run by DUSIB – Sood

Ruby Singh

दिल्ली के सरकारी स्कूली बच्चों ने मोदी के लिए गया Happy Bday Song, मोदी का बर्थडे कल (17)

Ruby Singh

Leave a Comment